<

Lakhimpur Kheri News: पांच साल में दूसरी बड़ी त्रासदी, लापरवाही की भेंट चढ़े बाढ़ पीड़ित, लखीमपुर में नाव हादसे से मचा कोहराम

Lakhimpur Kheri boat accident: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में सुबह बाढ़ पीड़ितों से भरी नाव अधूरे पुल से टकराकर पलट गई।

flood victims missing after boat accident: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले में शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। नौव्वापुर (Nawwapur) गांव के पास बाढ़ पीड़ितों (Flood victims) से भरी नाव अधूरे पड़े पुल (incomplete bridge) के खंभे से टकराकर पलट गई। इस नाव में करीब दो दर्जन लोग सवार थे, जिनमें से दो लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंच गई है और राहत-बचाव कार्य जारी है।

कैसे हुआ हादसा?

सदर तहसील के नकहा ब्लॉक के नौव्वापुर (Nawwapur) गांव के कई ग्रामीण बाढ़ राहत सामग्री लेने नाव से निकले थे। जैसे ही नाव पुल के अधूरे खंभे के पास पहुंची, वह जोरदार टक्कर से असंतुलित होकर पलट गई। नाव पर सवार ज्यादातर लोग किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर आ गए, लेकिन दो ग्रामीण अब तक लापता हैं। सूचना मिलते ही SDM सदर अश्वनी कुमार सिंह, भारी पुलिस बल और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। वहीं, SP संकल्प शर्मा भी घटनास्थल की ओर रवाना हो चुके हैं।

पांच साल पहले भी हुआ था हादसा

नौव्वापुर (Nawwapur) के इस अधूरे पुल के पास हादसों का इतिहास पुराना है। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब पांच साल पहले भी यहां नाव पलट गई थी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय लोग सरकार और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहते हैं कि वर्षों से अधूरा पड़ा यह पुल लोगों की जान ले रहा है, लेकिन अब तक इसे पूरा करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

हर साल बाढ़ की मार झेलता जिला

लखीमपुर खीरी की पांच तहसीलें गोला, पलिया, निघासन, धौरहरा और सदर हर साल बाढ़ से प्रभावित होती हैं। बाढ़ से यहां कई गांव तबाह हो जाते हैं, लोगों के घर-आशियाने उजड़ जाते हैं और खेती-बाड़ी पूरी तरह बर्बाद हो जाती है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद अब तक बाढ़ नियंत्रण और सुरक्षित आवागमन के पुख्ता इंतजाम नहीं हो पाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ और अधूरे पुल की वजह से वे हर साल जोखिम उठाने को मजबूर हैं।

प्रशासन में हड़कंप

नाव हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। बचाव कार्य तेज कर दिया गया है और लापता लोगों की तलाश जारी है। SDM सदर और पुलिस की टीमें मौके पर डेरा डाले हुए हैं। हादसे ने एक बार फिर से जिले में अधूरे पड़े विकास कार्यों और बाढ़ से निपटने की तैयारियों की पोल खोल दी है।
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024.

Recent Posts

शर्मनाक! सरकारी अस्पताल के ICU के बिस्तर पर बेबस मां को कुतर गए चूहे, रूह कंपा देने वाली घटना

भाईंदर के सरकारी अस्पताल के ICU में रूह कंपा देने वाली घटना! वेंटिलेटर पर लेटी…

Last Updated: March 17, 2026 00:03:44 IST

जिस पत्नी के लिए परिवार को छोड़ा, वही मिली प्रेमी के साथ कमरे में… फिर जो हुआ, जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

अलीगढ़ न्यूज: साढ़े तीन साल पहले लव मैरिज करने वाले एक कपल की कहानी अब…

Last Updated: March 16, 2026 23:13:10 IST

अवॉर्ड लेने जा रहे थे सैमसन, केएल राहुल ने लगाई आवाज, लाइन तोड़ सीने से लगे संजू, VIDEO

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के वार्षिक नमन अवॉर्ड्स समारोह में एक ऐसा पल…

Last Updated: March 16, 2026 22:44:40 IST

Bihar Crime: पहले बुलाया घर फिर…; सुबह सड़क किनारे मिला इंटर के छात्र का लाश, पूरे गांव में मचा हड़कंप

Bhojpur Inter Student Murder: परिजनों के अनुसार युवक को देर रात घर से बुलाकर गोली…

Last Updated: March 16, 2026 22:10:38 IST

NZ vs SA 2nd T20I: न्यूजीलैंड-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा मुकाबला कब? भारत में कहां और कैसे देखें लाइव मैच?

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्रिकेट…

Last Updated: March 16, 2026 22:11:10 IST

Jharkhand Weather: रांची में तेज आंधी-बारिश का कहर: ‘बार’ के पास मची चीख-पुकार, पलक झपकते ही मलबे में तब्दील हुईं गाड़ियां

Ranchi Weather News: रांची में कुदरत का खौफनाक मंजर! कडरू मेन रोड पर अचानक मौत…

Last Updated: March 16, 2026 21:54:25 IST