<

Uttar Pradesh School Opening Timings: यूपी में सरकार ने बदल दिया स्कूलों का टाइमिंग, यहां करें नोट

Uttar Pradesh School Opening Timings: उत्तर प्रदेश सरकार ने गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है.

Uttar Pradesh School Opening Timings: उत्तर भारत के अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी पड़ रही है. तेज धूप के साथ लू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. आलम यह है कि सुबह 8 बजे के बाद से ही गर्म हवाएं और तेज धूप लोगों की परेशानी बढ़ाना शुरू कर देती हैं. इस बीच भीषण गर्मी और लू की खतरनाक स्थिति को देखते हुए यूपी के कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. बता जा रहा है कि भीषण गर्मी को देखते हुए अन्य जिलों में भी स्कूलों के समय में बदलाव किया जाना प्रस्तावित है, जल्द ही इस बाबत एलान किया जा सकता है. मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, बढ़ती गर्मी और लू  के मद्देनजर यूपी के परिषदीय स्कूलों (1-8 कक्षा) तक की टाइमिंग में बदलाव किया गया है. 

कितने बजे खुल रहे स्कूल

आदेश के बाद उत्तर प्रदेश के सभी परिषदीय बेसिक स्कूलों में यानी कक्षा 1 से 8 तक रोजाना सुबह 7 बजकर 30 मिनट से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक खुलेंगे. वहीं, छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल का समय सुबह 7 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा.

कितने बजे तक स्कूल में रहेंगे छात्र

उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के अनुसार, परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों को देर तक रुकना होगा. इसके मतलब उन्होंने रोजाना दोपहर 1 बजकर 30 बजे तक स्कूलों में मौजूद रहना होगा. शिक्षकों को स्कूल में रहने के  दौरान शैक्षणिक, प्रशासकीय व अन्य कार्यों को निपटाना होगा. 

यहां पर बता दें कि पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम फिलहाल ड्राई चल रहा है. बारिश  होने की संभावना दूर-दूर तक नहीं है. दिन में आसमान साफ रहने और तेज धूप पड़ने से लोगों को ज्यादा दिक्कत हो रही है. भीषण गर्मी और तेज धूप की वजह से कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में अधिकतम तापमान 44.4 सेल्सियस पहुंच गया है, जबकि  वाराणसी मे 44 डिग्री जबकि बाराबंकी में 42 डिग्री सेल्सियस हो गया है.  

छात्रों को लू लगने का अधिक खतरा

जानकारों का कहना है कि लू की चपेट में स्कूली छात्रों और बुजुर्गों के आने का खतरा अधिक रहता है. ऐसे में छात्रों को लू से बचने की अधिक जरूरत है. छात्रों को भी सलाह दी गई  है कि स्कूल में वह अपने साथ लंच और पानी की बोतल जरूर ले जाएं. दिक्कत होने पर स्कूल स्टाफ से संपर्क करें. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST