Uttar Pradesh School Opening Timings: उत्तर भारत के अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी पड़ रही है. तेज धूप के साथ लू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. आलम यह है कि सुबह 8 बजे के बाद से ही गर्म हवाएं और तेज धूप लोगों की परेशानी बढ़ाना शुरू कर देती हैं. इस बीच भीषण गर्मी और लू की खतरनाक स्थिति को देखते हुए यूपी के कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. बता जा रहा है कि भीषण गर्मी को देखते हुए अन्य जिलों में भी स्कूलों के समय में बदलाव किया जाना प्रस्तावित है, जल्द ही इस बाबत एलान किया जा सकता है. मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, बढ़ती गर्मी और लू के मद्देनजर यूपी के परिषदीय स्कूलों (1-8 कक्षा) तक की टाइमिंग में बदलाव किया गया है.
कितने बजे खुल रहे स्कूल
आदेश के बाद उत्तर प्रदेश के सभी परिषदीय बेसिक स्कूलों में यानी कक्षा 1 से 8 तक रोजाना सुबह 7 बजकर 30 मिनट से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक खुलेंगे. वहीं, छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल का समय सुबह 7 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा.
कितने बजे तक स्कूल में रहेंगे छात्र
उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के अनुसार, परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों को देर तक रुकना होगा. इसके मतलब उन्होंने रोजाना दोपहर 1 बजकर 30 बजे तक स्कूलों में मौजूद रहना होगा. शिक्षकों को स्कूल में रहने के दौरान शैक्षणिक, प्रशासकीय व अन्य कार्यों को निपटाना होगा.
यहां पर बता दें कि पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम फिलहाल ड्राई चल रहा है. बारिश होने की संभावना दूर-दूर तक नहीं है. दिन में आसमान साफ रहने और तेज धूप पड़ने से लोगों को ज्यादा दिक्कत हो रही है. भीषण गर्मी और तेज धूप की वजह से कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में अधिकतम तापमान 44.4 सेल्सियस पहुंच गया है, जबकि वाराणसी मे 44 डिग्री जबकि बाराबंकी में 42 डिग्री सेल्सियस हो गया है.
छात्रों को लू लगने का अधिक खतरा
जानकारों का कहना है कि लू की चपेट में स्कूली छात्रों और बुजुर्गों के आने का खतरा अधिक रहता है. ऐसे में छात्रों को लू से बचने की अधिक जरूरत है. छात्रों को भी सलाह दी गई है कि स्कूल में वह अपने साथ लंच और पानी की बोतल जरूर ले जाएं. दिक्कत होने पर स्कूल स्टाफ से संपर्क करें.