<

‘वह’ बोल रहा है झूठ तो अब सच बोलने के लिए तैयार है लड़की की ‘लाश’, आखिर कब सामने आएगा सबसे बड़ा राज़

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में युवती नाजिया की मौत का रहस्य गहरा गया है. छोटी बहन की मांग पर कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में युवती की मौत भी मजाक बन गई जब उसका शव कब्र से खोदकर निकाला गया. आरोप है कि बॉयफ्रेंड ने लड़की की जान ली. परिजन ने इस सामान्य मौत मानकर दफना दिया था, लेकिन जान गंवाने युवती की बहन को शक था कि हत्या उसके प्रेमी ने की है.  इसके बाद ही कौशांबी में  युवती के शव को बुधवार दोपहर स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में कब्र से खोदकर बाहर निकाला गया.यह पूरा मामला पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर महावा गांव का है. 

सोमवार (20 अप्रैल, 2026) को नाजिया (23) की अचानक तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद गांव के शादाब खान ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. यहां पर इलाज के दौरान डॉक्टरों भरसक कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई. इसके बाद परिवार ने इसे सामान्य मौत मानकर अगले दिन मंगलवार (21 अप्रैल, 2026) को शव को दफना दिया था. 

बहन ने जताया बॉयफ्रेंड पर शक

उधर, बहन को शक होने लगा कि नाजिया के बॉयफ्रेंड ने उसकी बहन की हत्या की होगी. इससे पहले ही उसे एक रिकॉर्डिंग में नाजिया और शादाब खान के बीच  अफेयर की जानकारी मिल गई थी. दरअसल, नाजिया के मोबाइल फोन में कई ऑडियो रिकॉर्डिंग मिलीं.  इनमें नाजिया और शादाब खान के बीच बातचीत का पता चला. नाजिया अपने बॉयफ्रेंड शादाब से शादी करना चाहती थी, लेकिन शादाब के साथ बहस के दौरान नाजिया ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था.  शादाब ही नाजिया को अस्पताल लेकर गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

बहन ने उठाई थी पोस्टमार्टम की मांग

इस बीच छोटी बहन ने नाजिया की मौत को लेकर सस्पेंस जताया, जिसके बाद वह पुलिस के पास पहुंच गई. सोमवार को ही जिले के उच्चाधिकारियों को ये ऑडियो रिकॉर्डिंग सौंपकर  छोटी बहन ने दफनाए गए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी.

पोस्टमार्टम से खुलेगा राज़

इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार दोपहर नायब तहसीलदार ओम प्रकाश और पश्चिम शरीरा थानाध्यक्ष हरीश तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में नाजिया के शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. 

वहीं, छोटी बहन की मानें तो उसकी  बहन की मौत सामान्य नहीं है. पोस्टमार्टम से सच सामने आएगा और न्याय मिलने का पूरा भरोसा है. उधर, उन्होंने प्रशासन द्वारा शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की सराहना की. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST