Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में युवती की मौत भी मजाक बन गई जब उसका शव कब्र से खोदकर निकाला गया. आरोप है कि बॉयफ्रेंड ने लड़की की जान ली. परिजन ने इस सामान्य मौत मानकर दफना दिया था, लेकिन जान गंवाने युवती की बहन को शक था कि हत्या उसके प्रेमी ने की है. इसके बाद ही कौशांबी में युवती के शव को बुधवार दोपहर स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में कब्र से खोदकर बाहर निकाला गया.यह पूरा मामला पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर महावा गांव का है.
सोमवार (20 अप्रैल, 2026) को नाजिया (23) की अचानक तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद गांव के शादाब खान ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. यहां पर इलाज के दौरान डॉक्टरों भरसक कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई. इसके बाद परिवार ने इसे सामान्य मौत मानकर अगले दिन मंगलवार (21 अप्रैल, 2026) को शव को दफना दिया था.
बहन ने जताया बॉयफ्रेंड पर शक
उधर, बहन को शक होने लगा कि नाजिया के बॉयफ्रेंड ने उसकी बहन की हत्या की होगी. इससे पहले ही उसे एक रिकॉर्डिंग में नाजिया और शादाब खान के बीच अफेयर की जानकारी मिल गई थी. दरअसल, नाजिया के मोबाइल फोन में कई ऑडियो रिकॉर्डिंग मिलीं. इनमें नाजिया और शादाब खान के बीच बातचीत का पता चला. नाजिया अपने बॉयफ्रेंड शादाब से शादी करना चाहती थी, लेकिन शादाब के साथ बहस के दौरान नाजिया ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था. शादाब ही नाजिया को अस्पताल लेकर गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
बहन ने उठाई थी पोस्टमार्टम की मांग
इस बीच छोटी बहन ने नाजिया की मौत को लेकर सस्पेंस जताया, जिसके बाद वह पुलिस के पास पहुंच गई. सोमवार को ही जिले के उच्चाधिकारियों को ये ऑडियो रिकॉर्डिंग सौंपकर छोटी बहन ने दफनाए गए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी.
पोस्टमार्टम से खुलेगा राज़
इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार दोपहर नायब तहसीलदार ओम प्रकाश और पश्चिम शरीरा थानाध्यक्ष हरीश तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में नाजिया के शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
वहीं, छोटी बहन की मानें तो उसकी बहन की मौत सामान्य नहीं है. पोस्टमार्टम से सच सामने आएगा और न्याय मिलने का पूरा भरोसा है. उधर, उन्होंने प्रशासन द्वारा शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की सराहना की.