<

दिल्ली में हाहाकार, बूंद-बूंद को तरस रही दिल्ली, पानी की कमी से लोगों का हाल बेहाल

राजधानी दिल्ली में लोगों का जीवन दिन-ब-दिन संकटग्रस्त होता जा रहा है. यमुना नदी में अमोनिया का बढ़ता स्तर राजधानी में लोगों को साफ़ पानी की बूंद के लिए तरसा सकता है. दिल्ली में जल संकट के बीच लाखों लोग बोतलबंद पानी या निजी टैंकरों पर निर्भर हैं.

दिल्ली जल संकट: राजधानी दिल्ली में लोगों का जीवन दिन-ब-दिन संकटग्रस्त होता जा रहा है. पहले खराब हवा अब दूषित पानी लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है. 
यमुना नदी में अमोनिया का बढ़ता स्तर राजधानी में लोगों को साफ़ पानी की बूंद के लिए तरसा सकता है. यह स्थिति और बदतर तब हो गई जब हरियाणा सरकार ने मुनक नहर की दिल्ली शाखा को मरम्मत कार्यों की वजह से कुछ दिन के लिए बंद कर दिया है. दिल्ली में जल संकट के बीच लाखों लोग बोतलबंद पानी या निजी टैंकरों पर निर्भर हैं. 

संकट के मुख्य कारण

यमुना नदी में अमोनिया का स्तर 3 पीपीएम के खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है, जो दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के शोधन संयंत्रों की क्षमता से कहीं अधिक है. बता दें कि दिल्ली जल बोर्ड के शोधन संयंत्रों की क्षमता 1 पीपीएम तक ही है. सर्दियों में नदी का बहाव कम होने से प्रदूषण बढ़ गया है, जिसमें हरियाणा से औद्योगिक कचरा भी जिम्मेदार है. मुनक नहर की मरम्मत 20 जनवरी से शुरू होकर 4 फरवरी 2026 तक चलेगी, जिससे साफ पानी की आपूर्ति रुकी हुई है. वजीराबाद प्लांट पूरी तरह बंद है, जबकि हैदरपुर प्लांट की क्षमता बहुत अधिक है. 

प्रभावित इलाके

उत्तर दिल्ली, पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और मध्य दिल्ली जल संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. द्वारका, नांगलोई की सप्लाई भी पूरी तरह बंद है, जिससे उस क्षेत्र के निवासी बोतलबंद पानी खरीद रहे हैं. वहीं सुभाष नगर और कीर्ति नगर के नल सूखे पड़े हैं. लोग खाना पकाने और नहाने के लिए कैन के पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं. DJB टैंकर सेवा पर भी दबाव बढ़ गया है, लेकिन उनसे मिलने वाली जल आपूर्ति अपर्याप्त है. रोजाना 1000 MGD जल की जरूरत है, लेकिन इसकी तुलना में साफ़ जल का उत्पादन आधा हो गया है.  दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने लोगों से पानी बचाने की अपील की है. अमोनिया हटाने की आधुनिक सुविधा न होने से प्लांट फेल होने की कगार पर हैं.  

प्रशासनिक कदम

दिल्ली जल बोर्ड ने मुनक नहर मरम्मत को अस्थायी रूप से रोक दिया है, लेकिन हरियाणा से सामान्य बहाव चालू होने तक इंतजार करना पड़ेगा. टैंकर हेल्पलाइन सक्रिय है, लेकिन मांग अधिक होने की वजह से आपूर्ति पर्याप्त नहीं हो पा रही है. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST

लाड़ली बहना की 41वीं किस्त कब आएगी? अक्टूबर में 1500 रुपये को लेकर आया नया अपडेट, जानें संभावित तारीख

Ladli Behna Yojana 2026: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त का 1.25 करोड़…

Last Updated: October 6, 2026 19:12:39 IST

नोएडा में होने जा रहा है वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का भव्य आगाज़, ग्रैंड ओपनिंग में शामिल होंगे सोनू सूद

10 फ्रेंचाइज़ी, रोमांचक मुकाबले और सितारों से सजी शाम के साथ 6 अक्टूबर से शुरू…

Last Updated: October 6, 2026 19:07:21 IST

Greater Noida Bus Fire: फिर आग का गोला बनी स्लीपर बस, समय रहते यात्रियों को उतारा गया, 15 दिन में तीसरी घटना

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा-नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को नोएडा से आगरा जा रही…

Last Updated: October 6, 2026 18:53:11 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती मोदी ने शुरू किया 369 हीलवेल न्यूट्रिशन सेंटर

प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रहलाद मोदी ने किया उद्घाटन, लोगों में न्यूट्रिशन और वेलनेस के…

Last Updated: October 6, 2026 18:52:20 IST