West Bengal Chunav 2026: पश्चिम बंगाल में गुरुवार (23 अप्रैल, 2026) को पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ. इस मामले में चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहले चरण के विधानसभा चुनाव (west bengal assembly elections) के दौरान पक्षपात के आरोप में 5 पुलिस अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है. जानकारी सामने आ रही है कि इन अफसरों में आईपीएस समेत एसडीपीओ और प्रभारी निरीक्षक भी शामिल हैं.
चुनाव आयोग ने इस अधिकारियों के सस्पेंशन के आदेश दिए थे. जिसके बाद इन अफसरों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है.
पक्षपात करने का लगा था आरोप
जानकारी सामने आ रही है कि इन अधिकारियों पर गंभीर दुर्व्यवहार और पक्षपात करने के आरोप लगे हैं. इन पर चुनाव आयोग का चाबुक चल गया है. चुनाव आयोग ने वोटिंग वाले दिन निष्पक्षता न बरतने और दुर्व्यवहार को लेकर कई अधिकारियों के निलंबन समेत अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने का आदेश जारी किया था.
किन अफसरों को किया गया सस्पेंड?
- संदीप गरई, आईपीएस, अतिरिक्त एसपी, डायमंड हार्बर
- सजल मंडल, एसडीपीओ, डायमंड हार्बर
- मौसम चक्रवर्ती, प्रभारी निरीक्षक, डायमंड हार्बर पुलिस स्टेशन
- अजय बाग, प्रभारी निरीक्षक, फाल्टा पुलिस स्टेशन
- सुभेच्छा बाग, प्रभारी अधिकारी, उस्ती पुलिस स्टेशन
इन पांच अफसरों को सस्पेंड किया गया है. वहीं डायमंड हार्बर की पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशानी पाल को चुनाव जैसे संवेदनशील मामलों में अपने अधीनस्थ अधिकारियों की ओर से अनुशासन और निष्पक्षता सुनिश्चित करने में विफल रहने के लिए चेतावनी जारी की गई है.
ये भी पढ़ें:- पश्चिम बंगाल की वो 5 हाई प्रोफाइल सीट, जहां टीएमसी-बीजेपी की हो रही सीधी टक्कर; एक पर कांग्रेस भी दिखा रही दम
किस क्षेत्र के हैं सभी अधिकारी?
निलंबित किए गए सभी पुलिस अधिकारी डायमंड हार्बर क्षेत्र के हैं. इन अधिकारियों के खिलाफ मौजूद सबूतों के आधार पर चुनाव आयोग ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए थे. इन सभी पर कदाचार और पक्षपात का आरोप है. सस्पेंड किए गए अधिकारियों की लिस्ट में पहला नाम डायमंड हार्बर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) संदीप गराई का है. उनके खिलाफ सबूतों के साथ एक रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी जा सकती है.
दरअसल, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल की 152 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग के दौरान कई जगहों पर छिटपुट झड़प की घटनाएं सामने आई थीं. जिसमें बीजेपी उम्मीदवारों पर हमला हुआ. एक को तो दौड़ाकर पीटा गया था.