<

पश्चिम बंगाल के जिन इलाकों में ‘यूपी के सिंघम’ की थी तैनाती, वहां जमकर मचा बवाल; कई जगहों पर हुई हिंसा

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान खत्म हो चुका है. एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए हैं. तो वहीं, दूसरी तरफ दक्षिण 24 परगना जिले के कई इलाकों से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं. इसी इलाके में यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा की तैनाती थी.

West Bengal Election Clash: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बीच नदिया, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना सहित कई जगहों से हिंसक झड़प की खबरें सामने आ रही हैं. दक्षिण 24 परगना के बसंती इलाके में बीजेपी उम्मीदवार विकास सरदार पर हमला किया गया. जबकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पानीहाटी में बीजेपी और टीएमसी समर्थकों के बीच हाथापाई की खबरें सामने आ रही है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दक्षिण 24 परगना जिले में यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा को तैनात किया गया है. जिसकी कई वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक बहस भी शुरू हो गई थी.

बीजेपी उम्मीदवार की गाड़ी में तोड़फोड़

खबरों के अनुसार, बसंती में बीजेपी उम्मीदवार की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई, जिससे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई. यह घटना बूथ नंबर 76 पर हुई, जहां बीजेपी उम्मीदवार विकास सरदार पर पोलिंग स्टेशन का दौरा करते समय कथित तौर पर हमला किया गया. सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि जब उम्मीदवार पोलिंग बूथ का मुआयना करने गए तो लोगों के एक समूह ने उनपर हमला कर दिया. सूत्रों के मुताबिक, जब उम्मीदवार पोलिंग बूथ का मुआयना करने गए तो लोगों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया. इस घटना के दौरान उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई.

यह भी पढ़ें-

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री के लिए कौन हैं पहली पसंद? एग्जिट पोल के नतीजों से हो गया क्लीयर

सुरक्षाकर्मियों से हथियार छीनने की हुई कोशिश

इसके अलावा, उनके सुरक्षाकर्मियों से हथियार छीनने की भी कोशिश की गई. आरोप है कि केंद्रीय बलों की मौजूदगी के बावजूद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को काबू करने या बचाव के प्रयासों में मदद करने के लिए कोई दखल नहीं दिया. इस घटना से इलाके में तनाव और बढ़ गया है.

यह भी पढ़ें-

West Bengal Exit Poll Results 2026: एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में किस पार्टी को मिल रही कितनी सीट? वोटिंग प्रतिशत का भी समझिए गणित

कई इलाकों से हिंसा की खबरें आई सामने

इसके अलावा, हुगली-चिनसुराह में सड़क किनारे लगे टीएमसी के कई चुनावी बैनर हटाए जाने को लेकर हंगामा हो गया. इस बीच, बूथ नंबर 27, 28 और 29 पर वोटर लिस्ट फाड़े जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया. कथित तौर पर टीएमसी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केंद्रीय बलों के कुछ जवानों को मौके से भगाने की कोशिश की. इसके अलावा, पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 145 पर बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. वोटिंग प्रक्रिया के दौरान यह झड़प काफी देर तक चलती रही, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने दखल दिया और स्थिति को काबू करने की कोशिश की.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड पहुंचते ही रोहित-विराट ने शुरू की तैयारी, कब दिखेगा रोको का जलवा? देखें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…

Last Updated: October 31, 2026 13:34:00 IST

Sanjay Gupta Death Reason: बाथरूम में ऐसा क्या हुआ? चली गई संजय गुप्ता जान; बॉलीवुड में पसरा मातम

Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…

Last Updated: October 31, 2026 13:17:32 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का आखिरी टी20 कब और कहां देखें? जानें पूरा शेड्यूल

India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…

Last Updated: October 31, 2026 13:03:12 IST