West Bengal Election Clash: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बीच नदिया, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना सहित कई जगहों से हिंसक झड़प की खबरें सामने आ रही हैं. दक्षिण 24 परगना के बसंती इलाके में बीजेपी उम्मीदवार विकास सरदार पर हमला किया गया. जबकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पानीहाटी में बीजेपी और टीएमसी समर्थकों के बीच हाथापाई की खबरें सामने आ रही है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दक्षिण 24 परगना जिले में यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा को तैनात किया गया है. जिसकी कई वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक बहस भी शुरू हो गई थी.
बीजेपी उम्मीदवार की गाड़ी में तोड़फोड़
खबरों के अनुसार, बसंती में बीजेपी उम्मीदवार की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई, जिससे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई. यह घटना बूथ नंबर 76 पर हुई, जहां बीजेपी उम्मीदवार विकास सरदार पर पोलिंग स्टेशन का दौरा करते समय कथित तौर पर हमला किया गया. सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि जब उम्मीदवार पोलिंग बूथ का मुआयना करने गए तो लोगों के एक समूह ने उनपर हमला कर दिया. सूत्रों के मुताबिक, जब उम्मीदवार पोलिंग बूथ का मुआयना करने गए तो लोगों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया. इस घटना के दौरान उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई.
यह भी पढ़ें-
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री के लिए कौन हैं पहली पसंद? एग्जिट पोल के नतीजों से हो गया क्लीयर
सुरक्षाकर्मियों से हथियार छीनने की हुई कोशिश
इसके अलावा, उनके सुरक्षाकर्मियों से हथियार छीनने की भी कोशिश की गई. आरोप है कि केंद्रीय बलों की मौजूदगी के बावजूद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को काबू करने या बचाव के प्रयासों में मदद करने के लिए कोई दखल नहीं दिया. इस घटना से इलाके में तनाव और बढ़ गया है.
यह भी पढ़ें-
कई इलाकों से हिंसा की खबरें आई सामने
इसके अलावा, हुगली-चिनसुराह में सड़क किनारे लगे टीएमसी के कई चुनावी बैनर हटाए जाने को लेकर हंगामा हो गया. इस बीच, बूथ नंबर 27, 28 और 29 पर वोटर लिस्ट फाड़े जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया. कथित तौर पर टीएमसी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केंद्रीय बलों के कुछ जवानों को मौके से भगाने की कोशिश की. इसके अलावा, पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 145 पर बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. वोटिंग प्रक्रिया के दौरान यह झड़प काफी देर तक चलती रही, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने दखल दिया और स्थिति को काबू करने की कोशिश की.