<
Categories: देश

Aaj Ka Mausam 30 April 2026: वीकेंड तक कहां होगी बारिश और कहां आएगा तूफान, कहां पड़ेगी गर्मी; IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam 30 April 2026: पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के चलते यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश-आंधी होने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है.

Aaj Ka Mausam 30 April 2026:  पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव रहने से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली है.अधिकांश राज्यों में मौसम में  वीकेंड तक बदलाव से तापमान में कमी आएगी. उत्तर भारत में जहां बारिश और तूफान का अलर्ट है, जबकि पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारत के कई राज्यों में लू,गर्मी और उमर के साथ तूफान और भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में लू और भीषण गर्मी के मौसम बदल गया है.

दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और बिहार में वीकेंड तक गर्मी से राहत मिलेगी. शनिवार तक इन राज्यों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलेगी. वीकेंड तक हल्की बारिश के साथ  ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है. उधर, पश्चिमी घाट के साथ महाराष्ट्र समेत अन्य हिस्सों पर भी मौसम बदलने के आसार हैं.

दक्षिण के राज्यों में होगी बारिश

दक्षिण भारत में वीकेंड तक भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, कमजोर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से बादल छाए रहेंगे. शनिवार तक आंध्र प्रदेश,केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु,  तेलंगाना और रायलसीमा में तेज गति से हवाएं चलने और बारिश का अलर्ट है. इस दौरान समुद्री तटों में लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है. 

कहां-कहां होगी बारिश?

पर्वतीय राज्य उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, नैनीताल और मसूरी जैसे जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है. इससे तापमान में गिरावट आएगी. हिमाचल की राजधानी शिमला के अलावा मनाली, सुंदरनगर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति तेज हवाओं के साथ बारिश होगी. गुरुवार को हिस्सों पर बादलों की आवाजाही जारी रहेगी. उधर, जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर बर्फबारी के साथ बारिश और ओले गिरने की चेतावनी है.

कहां-कहां पड़ेगी गर्मी

पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी का प्रभाव पूरे सप्ताह रहेगा. इन दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री के बीच रहने की संभावना IMD की ओर से जताई गई है. राजस्थान के पश्चिमी और उत्तरी जिलों में लू की स्थिति गंभीर बनी रहेगी. राजस्थान के बीकानेर, चूरू और जैसलमेर जैसे इलाकों में तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.  मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना IMD की ओर से जताई गई है.  जम्मू क्षेत्र में तापमान बढ़ा हुआ है और गुरुवार को भी गर्मी परेशान करेगी. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड पहुंचते ही रोहित-विराट ने शुरू की तैयारी, कब दिखेगा रोको का जलवा? देखें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…

Last Updated: October 31, 2026 13:34:00 IST

Sanjay Gupta Death Reason: बाथरूम में ऐसा क्या हुआ? चली गई संजय गुप्ता जान; बॉलीवुड में पसरा मातम

Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…

Last Updated: October 31, 2026 13:17:32 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का आखिरी टी20 कब और कहां देखें? जानें पूरा शेड्यूल

India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…

Last Updated: October 31, 2026 13:03:12 IST