Child Abuse Punishment Mother Puts Bricks In Bag: एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां भगवान का रूप मानी जाने वाली 'मां' ने ही अपनी मासूम बेटी की जान जोखिम में डाल दी, बताया जा रहा है कि गुस्से में पागल एक मां ने अपनी छोटी सी बच्ची को सजा देने के लिए उसके स्कूल बैग में भारी ईंटें भर दीं, जब बच्ची भारी बोझ से दबी सड़क पर चल रही थी, तब आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ी, लोगों ने जब बैग खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए, वहां मौजूद भीड़ ने इस व्यवहार का कड़ा विरोध किया और मां से तीखे सवाल पूछे, यह घटना यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या घर का गुस्सा या आपसी तनाव मासूम बच्चों पर निकालना जायज है? यह सजा नहीं, बल्कि सरासर जुल्म और बचपन के साथ खिलवाड़ है.