सिद्धार्थनगर जिले में तैनात पंचायत सचिव हरेंद्र पांडे (Harendra Panday) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में सचिव साहब 'परिवार रजिस्टर' की छायाप्रति (Photocopy) देने के बदले एक गरीब व्यक्ति से 500 रुपये की रिश्वत लेते साफ देखे जा सकते हैं, सरकारी वेतन और पद होने के बावजूद, एक छोटे से काम के लिए गरीब की जेब पर डाका डालते हुए सचिव के चेहरे पर जरा भी शिकन या शर्म नहीं दिखी.