Lady Doctor Saves Life 40 Minute CPR Success: एक डॉक्टर की जिंदगी चुनौतियों से भरी होती है, और यह घटना इसका सबसे बड़ा सबूत है, सोशल मीडिया पर एक महिला डॉक्टर की कहानी वायरल हो रही है, जिन्होंने हार नहीं मानी और एक ऐसे मरीज को बचा लिया जिसकी सांसें लगभग थम चुकी थीं, जब परिवार और अन्य लोग उम्मीद छोड़ चुके थे, तब इस डॉक्टर ने हार मानने के बजाय लगातार 30 से 40 मिनट तक CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देना जारी रखा, ऑपरेशन थिएटर के भीतर मौत और जिंदगी के बीच चली इस लंबी जंग में आखिरकार डॉक्टर की मेहनत रंग लाई और मरीज की धड़कनें वापस लौट आईं, यह घटना हमें याद दिलाती है कि क्यों डॉक्टरों को 'धरती पर भगवान का रूप' कहा जाता है, वे सिर्फ इलाज नहीं करते, बल्कि टूटते हुए परिवारों को नई उम्मीद देते हैं.