सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने हर एक देखने वाले को हैरत में डाल दिया है. हजारों फीट की ऊंचाई पर एक विशालकाय ईगल (बाज) पूरे मजे के साथ बादलों में उड़ रहा था, तभी नीचे खड़े एक लड़के ने उसे आवाज दी. हैरानी की बात यह है कि पलक झपकते ही उस बाज ने लड़के की आवाज को सुनते ही आसमान से तेजी से नीचे की तरफ आना शुरू कर दिया, और देखते ही देखते बेहद शालीनता के साथ वो बाज लड़के के हाथ पर आकर बैठ गया. इंसान और एक जंगली शिकारी पक्षी के बीच यह अनमोल रिश्ता देखकर सोशल मीडिया के यूजर्स हैरान हैं. जहां बाज से आम इंसान खौफ खाता है वहीं इस छोटे से लड़के ने उसके साथ ऐसी दोस्ती बनाए हुए है कि देखने वालों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं आ रहा है. देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और रातों-रात हजारों व्यूज ले गया.