Live
Search
Home > टेक – ऑटो > Apple iPhone 17 vs Google Pixel 9a में से कौन सा फोन ज्यादा किफायती और दमदार, जानें दोनों में कुछ बड़े अंतर

Apple iPhone 17 vs Google Pixel 9a में से कौन सा फोन ज्यादा किफायती और दमदार, जानें दोनों में कुछ बड़े अंतर

चलिए इस लेख के माध्यम से जानते हैं Apple iPhone 17 vs Google Pixel 9a में से आपके लिए कौन सा स्मार्टफोन बेस्ट रहने वाला है.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 17, 2026 18:08:52 IST

Mobile Ads 1x1

Best Smartphones: Iphone अब तक का सबसे दमदार और लग्जरी फोन माना जाता है. हर साल नए फीचर्स के साथ ऐप्पल द्वारा सीरीज को आगे बढ़ाया जाता है. लेकिन, गूगल ने भी कुछ ही समय में कई स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर दी है. गूगल ने अपने पिक्सल सीरीज को लॉन्च करके न केवल लग्जरी के मामले में ऐप्पल का कॉम्पिटिशन बढ़ा दिया है, बल्कि कई अन्य स्मार्टफोन्स को भी पीछे छोड़ दिया है. अब बहुत से लोग ऐप्पल और गूगल को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर कौन सा स्मार्टफोन उनके लिए ज्यादा अच्छा और सटीक बैठता है.

कैमरा के मामले में कौन बेस्ट 

iPhone 17 में आपको 48MP फ्यूजन कैमरा मिलता है, जिसमें 2x optical-quality telephoto मिलता है. साथ ही साथ इसके रियर यानी मेन कैमरा में आपको 48 मेगापिक्सल का फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा भी मिलता है, जो 4x के रेजोल्यूशन के साथ आता है. वहीं, बात करें अगर Pixel 9a की तो इसमें आपको 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है साथ ही 13 मेगापिक्सल का एक अल्ट्रा वाइड कैमरा भी देखने के लिए मिलता है. वहीं, इस फोन में आपको AI-driven फोटोग्राफी और जूम कैपेसिटी भी मिलती है. 

पर्फॉमेंस में कैसे हैं दोनों फोन 

iPhone 17 में आपको A19 chip मिलने के साथ ही साथ 120Hz ProMotion display मिलती है. iPhone 17 आपको मल्टी कोर स्कोर (8798 vs 4385) के साथ ही साथ सुपीरियर गेमिंग पर्फॉमेंस के साथ देखने के लिए मिलता है. वहीं, Pixel 9a में आपको Tensor G4 chipset के साथ-साथ 6.3 इंच की 120Hz Actua डिस्प्ले देखने के लिए मिलती है. इसके अलावा पिक्सल सीरीज में आपको 2,700 निट्स पीक ब्राइटनेस भी मिलती है. 

कीमत में अंतर 

कीमत में अंतर की बात करें तो iPhone 17 आपको 82000 रुपये की कीमत पर देखने के लिए मिलता है. वहीं, Pixel 9a आपको 39,999 रुपये की कीमत पर देखने के लिए मिलता है. हालांकि, स्टोरेज के हिसाब से इसकी कीमत कम ज्यादा भी हो सकती है.

MORE NEWS

Home > टेक – ऑटो > Apple iPhone 17 vs Google Pixel 9a में से कौन सा फोन ज्यादा किफायती और दमदार, जानें दोनों में कुछ बड़े अंतर

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 17, 2026 18:08:52 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS