<

Car Home Repair: मैकेनिक की क्या जरूरत? घर पर खुद रिपेयर कर सकते हैं अपनी कार, इन आसान स्टेप्स में समझें सही तरीका

आपको केवल उन्हीं समस्याओं को घर पर ठीक करना चाहिए, जिसे घर पर आसानी से ठीक किया जा सके नहीं तो ठीक करने के चलते कई बार गाड़ी में बड़ी तकनीकी समस्या भी आ सकती है. चलिए विस्तार से जानते हैं कार को सुरक्षित तरीके से घर पर कैसे ठीक किया जा सकता है.

Car Home Repair: आज के समय में कार सिर्फ एक लग्जरी नहीं बल्कि, हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुकी है. चाहे ऑफिस जाना हो या फिर परिवार के साथ सफर करना हो हर जगह पर कार अहम भूमिका निभाती है. लेकिन, कई बार छोटी-छोटी तकनीकी समस्याएं आने पर लोग सीधे मैकेनिक के पास पहुंच जाते हैं. जबकि, छोटी समस्याओं को आप घर पर खुद भी ठीक कर सकते हैं. कुछ मामलों में मैकेनिक के पास जाने से न केवल समय बर्बाद होता है, बल्कि मामूली काम के लिए भी अच्छी-खासी रकम खर्च करनी पड़ जाती है.

आपको केवल उन्हीं समस्याओं को घर पर ठीक करना चाहिए, जिसे घर पर आसानी से ठीक किया जा सके नहीं तो ठीक करने के चलते कई बार गाड़ी में बड़ी तकनीकी समस्या भी आ सकती है. चलिए विस्तार से जानते हैं कार को सुरक्षित तरीके से घर पर कैसे ठीक किया जा सकता है. 

1. एयर फिल्टर साफ करना या बदलना

अगर आप कार को घर पर ही रिपेयर करना चाहते हैं तो ऐसे में जरूरी है कि एयर फिल्टर को साफ करें या फिर उसे बदलें. ऐसा इसलिए क्योंकि, ज्यादातर मामलों में एयर फिल्टर के गंदे होने से कार में छोटी-मोटी समस्याएं आने लगती हैं. इस फिल्टर को साफ करने से इंजन की परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों बढ़ते हैं. इसके लिए आपको कार के बोनट को खोलकर एयर फिल्टर बॉक्स ढूंढना है और फिल्टर निकालकर उसकी जांच करनी है, जिसके बाद उसे साफ करें. 

2. कार की बैटरी की जांच करें

कार की बैटरी में कमी आना भी कई बार कार के स्टार्ट न होने की समस्या बन जाता है या कुछ मामलों में गाड़ी के इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स में भी समस्या आ जाती है. आपको बैटरी को खोलकर देखना है कि बैटरी टर्मिनल पर जंग तो नहीं लगा है अगर ऐसा है तो इसे साफ करें और अगर टर्मिनल ढीला है तो उसे टाइट कर दें. इसके साथ ही बैटरी का वोल्टेज समय-समय पर चेक करते रहें. 

3. इंजन ऑयल चेक करें

अगर आप कार को घर पर ही रिपेयर कर रहे हैं तो ऐसे में सबसे जरूरी है कि समय-समय पर इंजन ऑयल की जांच करते रहें. इंजन ऑयल कार के इंजन को स्मूद तरीके से चलाने में मदद करता है. अगर ऑयल कम हो जाए तो इंजन के पार्ट्स पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है. इंजन ऑयल चेक करने के लिए इंजन बंद  हो जाने के बाद कुछ मिनट इंतजार करें और डिपस्टिक निकालकर साफ करें. जरूरत से ज्यादा ऑयल भरने से बचें. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

PM Kisan 24th Installment: किसानों को ₹2,000 का इंतजार, जानें कब आ सकती है अगली किस्त और कैसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर…

Last Updated: October 17, 2026 23:22:50 IST

IND vs WI 5th T20: बारिश ने बिगाड़ा खेल, 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई भारत-वेस्टइंडीज सीरीज

India vs West Indies series cancelled: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी…

Last Updated: October 17, 2026 22:45:13 IST

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हादसा, कई लोगों की मौत, अब तक 40 घायल

Kolkata Durga Puja accident: दुर्गा पूजा की सप्तमी की शाम कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पूजा…

Last Updated: October 17, 2026 22:13:31 IST

शरद पूर्णिमा 2026 कब है? जानें चंद्रोदय का समय, शुभ मुहूर्त और खीर रखने की परंपरा

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा 2026 में 25 अक्टूबर, रविवार को मनाई जाएगी. द्रिक…

Last Updated: October 17, 2026 21:43:57 IST

Imran Khan FRRO notic: इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें, OCI कार्ड रद्द करने पर FRRO ने मांगा जवाब, हाई कोर्ट पहुंचे एक्टर

Imran Khan FRRO notic: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान ने FRRO के…

Last Updated: October 17, 2026 19:55:26 IST

Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित संग शादी के 27 साल, श्रीराम नेने बोले- तुम आज भी मेरी सबसे पसंदीदा इंसान

Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को 27 साल…

Last Updated: October 17, 2026 19:16:29 IST