<

December 2025: स्मार्टफोन मार्केट में आएंगे धांसू फोन, जानें कौन-कौन से मॉडल होंगे लॉन्च!

स्मार्टफोन मार्केट में दिसंबर 2025 में कई नए फोन लॉन्च होने वाले है. Vivo अपनी X300 सीरीज Redme15C, OnePlus 15R, Realme P4x और Oppo Reno15C जैसे फोन लाने की तैयारी कर रहा है. इनमें पावरफुल चिपसेट, बेहतरीन कैमरे और बड़ी बैटरी होंगी. अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतज़ार करना सही रहेगा.

December 2025 Smartphone Launches Expected: नवंबर का महीना स्मार्टफोन की दुनिया में बहुत खास रहा जिसमें OnePlus 15, Oppo Find X9 सीरीज जैसे कुछ दमदार स्मार्टफोन और iQOO 15 जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च हुए है. लेकिन स्मार्टफोन इंडस्ट्री यहीं नहीं रुक रही है. दिसंबर 2025 में और भी शानदार स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले है. अगर आप नया स्मार्टफोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो भारतीय मार्केट में कुछ दमदार डिवाइस लॉन्च होने वाले है. आइए दिसंबर में लॉन्च होने वाले पांच स्मार्टफोन पर एक नजर डालते है…

Vivo X300, X300 Pro

Vivo दिसंबर की शुरुआत में अपनी Vivo X300 सीरीज लॉन्च करने वाला है. कंपनी 2 दिसंबर को दो नए डिवाइस X300 और X300 Pro लॉन्च कर रही है. दोनों डिवाइस में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट होगा. इसके अलावा फोन में VS1 चिप और V3 Plus इमेजिंग चिप होगी. जो कैमरा परफॉर्मेंस को अगले लेवल पर ले जा सकती है. फोन में 200-मेगापिक्सल का कैमरा होने की उम्मीद है.

Redmi 15C

सिर्फ Vivo ही नही Xiaomi भी दिसंबर के पहले हफ्ते में Redmi 15c लॉन्च कर सकता है. यह फोन चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है. जहां इसके 4G और 5G दोनों वेरिएंट देखे गए है. 4G मॉडल Helio G81 Ultra प्रोसेसर से पावर्ड है. जबकि 5G मॉडल में Dimensity 6300 प्रोसेसर है. दोनों डिवाइस में बड़ी 6000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है. भारत में इस फोन की शुरुआती कीमत लगभग ₹12,000 होने की उम्मीद है.

OnePlus 15R

OnePlus भी दिसंबर में धूम मचाने के लिए तैयार है. कंपनी 17 दिसंबर को OnePlus 15R लॉन्च करने वाली है. इस डिवाइस में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट होगा. यह चारकोल ब्लैक और मिंट ब्रीज कलर में आएगा और Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा. OnePlus इसी इवेंट में OnePlus Pad Go 2 भी लॉन्च करेगा. फोन की कीमत ₹50,000 से कम होने की उम्मीद है.

Realme P4x

Realme दिसंबर में एक नया फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. जिसे कंपनी 4 दिसंबर को लॉन्च करेंगी. इस डिवाइस की बिक्री फ्लिपकार्ट पर शुरू होने की उम्मीद है. फोन में MediaTek 7400 Ultra चिपसेट होने की उम्मीद है. इसमें 144 Hz डिस्प्ले और बड़ी 7000 mAh बैटरी होने की भी उम्मीद है, लेकिन इस डिवाइस की कीमत ₹16,000 से कम रखी जा सकती है.

Oppo Reno 15C

Oppo ने हाल ही में Reno 15 सीरीज के लॉन्च के समय Reno 15C को टीज़ किया था. इससे पता चलता है कि यह फोन दिसंबर में चीन में लॉन्च हो सकता है, लेकिन यह भारत में आएगा या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. Oppo इसे मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च कर सकता है.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Recent Posts

LPG Price: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! अप्पू सिलेंडर ने दिखाए असली रंग, कैसे बड़े की कीमतों को भी किया फेल?

LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…

Last Updated: April 6, 2026 08:27:43 IST

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST