<

Hero Destiny 125 या TVS Jupiter 125 कौन सा स्कूटर है बेहतर, इंजन, माइलेज और कीमत में कौन किस पर भारी?

अगर आप इस साल नया स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं, जो आपको अच्छा माइलेज दे सके, तो हम यहां आपके लिए दो ऑप्शन्स लेकर आए हैं, जो आपको बेहतरीन एक्सपीरिएंस दे सकते हैं. हालांकि इनमें से आपको अपना मनपसंद स्मार्टफोन चुनना है.

Hero Destini 125 vs TVS Jupiter 125: अगर आप नया स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके पास हीरो डेस्टिनी 125 और टीवीएस जुपिटर भी विकल्प में हैं. हीरो डेस्टिनी 125 और टीवीएस जूपिटर 125 एक दूसरे को कांटे की टक्कर देते हैं. आज हम आपको यहां पर Hero Destini 125 vs TVS Jupiter 125 का कंपैरिजन दिखा रहे हैं, जो कीमत से लेकर इंजन, माइलेज और फीचर्स तक का कंपैरिजन करके दिखाने वाले हैं. आइए जानते हैं कि कौन सा स्कूटर दूसरे से बेहतर है?

कितनी है कीमत?

अगर कीमत की बात करें, तो हीरो डेस्टिनी 125 की टीवीएस जुपिटर 125 से थोड़ी सस्ती है. डेस्टिनी 125 के बेस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 78 हजार से 80 हजार के बीच शुरू होती है. इसके टॉप मॉडल की कीमत 86 हजार से 90 हजार के बीच शुरू होती है. वहीं जुपिटर 125 के बेस मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 82 हजार से 84 हजार के बीच शुरू होती है. इसके टॉप मॉडल की कीमत 90 हजार से 92 हजार के बीच शुरू होती है.

किसके इंजन में कितना दम?

हीरो डेस्टिनी और टीवीएस जुपिटर में लगभग एक जैसे इंजन दिए गए हैं. हीरो डेस्टिनी 125 में 124.6 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 9.10 पीएस की पावर देता है और 10.4 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं टीवीएस जुपिटर 125 में 124.8 सीसी का इंजन दिया गया है. ये 8.15 पीएस की पावर देता है और 10.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है.

माइलेज में कौन किसे देता है टक्कर?

हीरो डेस्टिनी 125 और टीवीएस जुपिटर 125 के माइलेज की बात करें, तो जुपिटर 125, डेस्टिनी 125 से बेहतर है. जहां हीरो डेस्टिनी 125, 50 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है, तो वहीं टीवीएस जुपिटर 125 57.27 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. 

हीरो डेस्टिनी 125 के फीचर्स

  • H-टाइप डीआरएलs के साथ एलईडी हेडलैंप और एलईडी प्रोजेक्टर दिया गया है.
  • इसके बेस मॉडल में सेमी डिजिटल और टॉप मॉडल में फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है.
  • इसके टॉप मॉडल में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन का विकल्प है.
  • इसमें आपको USB चार्जर, स्टोरेज पॉकेट, बूट लैंप (अंडर-सीट स्टोरेज के साथ), एक्सटर्नल फ्यूल फिलिंग कैप की सुविधा भी मिल रही है.
  • डिजाइन की बात करें, तो नियो-रेट्रो डिजाइन, क्रोम एक्सेंट, आरामदायक लंबी सीट दी गई हैं. वहीं इसके टॉप मॉडल में पिलियन बैकरेस्ट का ऑप्शन भी मिलता है.
  • इसमें सुरक्षा के लिए इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS), ट्यूबलेस टायर और टेलीस्कोपिक सस्पेंशन भी दिया जा रहा है.
  • इसमें लंबी-चौड़ी सीट और 33 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है.
  • इसकी सीट हाइट 770एमएम है.
  • इसका वजन लगभग 115 किलोग्राम है.

टीवीएस जुपिटर 125 के फीचर्स

  • टीवीएस जूपिटर 125 में लंबी-चौड़ी सीट, 33 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है.
  • इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, गैस-चार्ज्ड रियर शॉक एब्जॉर्बर, LED हेडलैंप, 3D क्रोम बैजिंग दिया गया है.
  • स्पीडोमीटर, फ्यूल गेज, ट्रिप मीटर, इंस्टेंट फ्यूल एफिशिएंसी है.
  • इसमें मोबाइल चार्ंजिंग के लिए यूएसबी चार्जिंग पॉइंट दिया गय़ा है.
  • फ्रंट LED पोजिशन लैंप, साइड पैनल मेटल के भी है.
  • इसमें सीवीटी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है.
  • इसका वजन 108-109 किलोग्राम है.
  • वहीं इसकी सीट लेंथ 790एमएम है.
Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

New PAN Card Forms: अब पुराने पैन कार्ड का क्या होगा? नया बनवाने के लिए भरने होंगे ये अलग-अलग फॉर्म, पढ़ें नए नियम

New PAN Card Forms: इनकम टैक्स विभाग ने नए पैन कार्ड बनवाने के लिए नियम…

Last Updated: April 9, 2026 18:34:03 IST

Jharkhand: रातों-रात करोड़पति बने सिपाही! सरकारी खजाने को किया खाली, अब हजारीबाग में ट्रेजरी घोटाले पर हुआ बड़ा खुलासा

Jharkhand Constable Scam: झारखंड के हजारीबाग में ट्रेजरी घोटाले का मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: April 9, 2026 18:22:51 IST

Video: दहेज में नहीं मिली स्कॉर्पियो तो खेतों के रास्ते से भागा दूल्हा, उसके पीछे हो लिए बाराती

Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…

Last Updated: April 9, 2026 18:16:17 IST

साफ दिख रही गंगा में गंदगी बहाने की जिद, वॉलंटियर की विनती को महिला ने किया अनसुना, वीडियो देख भड़के लोग!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक स्वयंसेवक एक हिंदू महिला को…

Last Updated: April 9, 2026 18:12:37 IST

IPL 2026: DC से जीत गुजरात टाइटंस को पड़ी भारी… कप्तान शुभमन गिल पर हुआ एक्शन, BCCI ने ठोका जुर्माना

Shubman Gill fine IPL 2026: IPL 2026 में गुजरात टाइटंस की पहली जीत के बाद…

Last Updated: April 9, 2026 18:12:18 IST