<

OnePlus Nord CE 5 या CMF Phone 2, 25 हजार से भी कम कीमत में मचा रहे तहलका, देखें स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

अगर आप किसी बेहतरीन और कम बजट वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो आप वनप्लस नॉर्ड सीई 5 और सीएमएफ फोन 2 प्रो के बारे में विचार कर सकते हैं. ये दोनों स्मार्टफोन्स 25 हजार तक के बजट में आ जाएंगे.

OnePlus Nord CE 5 vs CMF Phone 2 Pro: अगर आप स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज हम आपको वन प्लस नॉर्ड सीई-5 और सीएमएफ फोन-2 प्रो के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन्स हो सकते हैं. दोनों स्मार्टफोन्स को 2025 में लॉन्च किया गया सलेकिन टेक मार्केट में अब भी दोनों का बज बना हुआ है. जिन लोगों का बजट कम है और वो 25 हजार के अंडर में स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो बता दें कि ये दोनों ही स्मार्टफोन 25 हजार रुपए से कम की कीमत में आते हैं. इनके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स बेहतरीन रहने वाले हैं.  आइए जानते हैं कौन सा स्मार्टफोन फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में आपके लिए बेहतरीन हो सकता है.

स्मार्टफोन्स की कीमत

OnePlus Nord CE 5 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22999 रुपए से है. वहीं CMF Phone 2 Pro के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपए है. वहीं इसके अपडेटेड स्टोरेज वेरिएंट 8GB+256GB की कीमत 20,999 रुपए है. 

डिस्प्ले और रेजॉल्यूशन

OnePlus Nord CE 5 में भी 6.77 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें भी 120 हार्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 1,430 निट्स है. इसमें भी Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी दी गई है. CMF Phone 2 Pro स्मार्टफोन में 6.77 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है. इससका रेडॉल्यूशन 1080X2392 पिक्सल्स है, जो 120 हार्ट्ज तक अडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसमें 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है.

स्मार्टफोन्स का प्रोसेसर

OnePlus Nord CE 5 में MediaTek Dimensity 8350 Apex चिपसेट दिया गया है. वहीं CMF Phone 2 Pro में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर मिल रहा है.

रैम और स्टोरेज

वनप्लस नॉर्ड सीई 5 में रैम 8 जीबी से शुरू होती है औ 8जीबी के साथ 128 जीबी स्टोरेज तक का ऑप्शन मिलता है.वहीं CMF Phone 2 Pro में 8GB+256GB तक स्टोरेज दी गई है. इसमें रैम को वर्चुअली 16GB तक बढ़ाया जा सकता है. 

ऑपरेटिंग सिस्टम

OnePlus Nord CE 5 में लगभग क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस दिया गया है. आगे चलकर इसमें OxygenOS 16 का अपडेट भी मिल सकता है. वहीं CMF Phone 2 Pro में एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड नथिंग Nothing OS 3.2 मिलता है. 

बैटरी और चार्जिंग

OnePlus Nord CE 5 में 7,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. ये 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. वहीं CMF Phone 2 Pro में 5,000mAh की बैटरी दी गई है. ये 33W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. 

कैमरा सेटअप

OnePlus Nord CE 5 में 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर OIS कैमरा दिया गया है. इसके साथ ही 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. वहीं CMF Phone 2 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है.  और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Watch Video: लखनऊ में मंगल बाजार में बवाल, दुकानदारों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; महिला समेत 3 गिरफ्तार

Ashiyana Lucknow News: लखनऊ के आशियाना में मंगल बाजार में सड़क पर दुकान लगाने को…

Last Updated: November 4, 2026 11:31:02 IST

Bihar Liqour Smuggling: शराब से भरी कार में लगी आग, फिर पानी में शुरू हुई लूट; बिहार में शराबबंदी पर उठे सवाल

Bihar Liqour Smuggling: बिहार के कैमूर में शराब से भरी हरियाणा नंबर की कार में…

Last Updated: November 4, 2026 10:59:12 IST

KGMU धर्मांतरण कांड में 13 डॉक्टरों समेत 25 लोगों के नाम, STF रिपोर्ट में गंभीर आरोप; फिर FIR क्यों नहीं?

KGMU Conversion Case KGMU: धर्मांतरण कांड सामने आने के बाद, सरकार ने जांच STF को…

Last Updated: November 4, 2026 10:27:10 IST

Silver Rate Today: चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, चांदी के भाव में भारी गिरावट; जानें आज का ताजा रेट

Silver Rate Today 4 November 2026: 4 नवंबर को चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज…

Last Updated: November 4, 2026 10:26:07 IST

US Midterm Election: कौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जिन्होंने ट्रंप से छीनी सबसे अहम सीट; जीत से डेमोक्रेट्स भी दंग

Pia Dandiya wins Florida: पिया डांडिया फ्लोरिडा के 22वें डिस्ट्रिक्ट से चुनाव जीतकर US हाउस…

Last Updated: November 4, 2026 10:09:26 IST