<

5-6 करोड़ गिर जाएंगे… युवराज-सहवाग कितने गरीब हैं मोहम्मद कैफ? पूर्व क्रिकेटर ने किया खुलासा

Mohammad Kaif: मोहम्मद कैफ ने कहा कि वह वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह से काफी ज्यादा गरीब हैं. उन्होंने कहा कि अगर युवराज और सहवाग टकरा जाएं, तो 5-6 करोड़ यहीं पर गिर जाएंगे. देखें वीडियो...

Mohammad Kaif On Yuvraj-Sehwag: पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद कैफ काफी अच्छे दोस्त हैं. ये तीनों जब भी एक साथ मिलते हैं, तो पुरानी यादें ताजा कर देते हैं. तीनों दिग्गज क्रिकेटरों के बीच अक्सर खूब मस्ती और टांग-खिचाई देखने को मिलती है. इन तीनों खिलाड़ियों ने 2000 के दशक में एक साथ नेशनल टीम में खेला था. साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ नेटवेस्ट फाइनल में मोहम्मद कैफ और युवराज सिंह की निर्णायक साझेदारी आज भी क्रिकेट फैंस के दिल में बसी हुई है. इन तीनों खिलाड़ियों ने एक साथ टीम में मिलकर भारत के लिए बहुत कुछ हासिल किया. हालांकि मोहम्मद कैफ साल 2006 के भारत के लिए नहीं खेल पाए, जबकि युवराज और सहवाग ने अपना इंटरनेशनल करियर जारी रखा है.

युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग ने आगे चलकर भारत के लिए साल 2007 और 2011 में वर्ल्ड कप भी जीता. सहवाग और युवराज अपने दौर में भारत के दिग्गज खिलाड़ी बने. ऐसे में जाहिर है कि उन्होंने अपने करियर के दौरान खूब पैसा भी कमाया है. साल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) शुरू हुआ और फिर BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट में भी युवराज और सहवाग का नाम ऊपर आ गया. ऐसे में मोहम्मद कैफ को लगता है कि वह अपने साथी खिलाड़ियों से काफी पीछे रह गए. इसको लेकर उन्होंने सहवाग और युवराज की दौलत को लेकर मजाकिया बयान दिया है.

मोहम्मद कैफ ने क्या कहा?

दरअसल, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद कैफ नेटफ्लिक्स के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में गए हुए थे. इसी शो के एक एपिसोड में कैफ ने कहा कि युवराज और सहवाग उनसे कहीं ज्यादा अमीर हैं. हालांकि अभी यह एपिसोड लाइव नहीं हुआ है, लेकिन इसका टीजर सामने आया है. इसमें मोहम्मद कैफ कहते हैं, ‘अगर युवराज और सहवाग आपस में टकरा जाएं, तो 5-6 करोड़ रुपये पलक झपकते ही गिर जाएंगे। मैं उनसे कहीं ज्यादा गरीब हूं.’ इसके बाद युवराज और कैफ के बीच मजाकिया नोकझोंक चलती रही. युवराज ने कैफ से पूछा, ‘आपने कौन से जूते पहने हैं?’ इस पर कैफ ने जवाब दिया, ‘गुच्ची’। फिर युवराज ने कहा कि क्या यह गरीब हैं.

मोहम्मद कैफ की ऐतिहासिक पारी

युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ ने भारत के लिए कई यादगार पारियां खेलीं. इनमें से नेटवेस्ट फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ युवराज और कैफ ने 121 रनों की साझेदारी की थी. 326 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने सिर्फ 146 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद युवराज और कैफ ने मोर्चा संभाला और टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला. उस मुकाबले में युवराज सिंह 69 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि कैफ 87 रन बनाकर नाबाद रहे. इस मैच में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक जीत हासिल की.
बता दें कि दाएं हाथ के बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने मार्च 2000 में बेंगलुरु में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. उन्होंने अपने करियर में भारत के लिए 13 टेस्ट और 125 वनडे खेले. मोहम्मद कैफ को उनकी कई यादगार पारियों और शानदार फील्डिंग के लिए जाना जाता है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST