<

लोगों की पहली पसंद बनी Hero Splendor, जनवरी 2026 में बिकीं 3 लाख 20 हजार से ज्यादा यूनिट्स, जानें बाइक की खासियत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जनवरी 2026 में इस बाइक की कुल 3,24,019 यूनिट्स बिकी हैं. यही नहीं, पिछले साल भी जनवरी में हीरो ने स्पेलंडर की कुल 2,59,431 यूनिट्स की बिक्री की थी.

हीरो स्प्लेंडर कम्यूटर सेगमेंट बाइक है, जिसे भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में काफी पसंद किया जाता है. यह बाइक सभी वर्ग और उम्र के लोगों में काफी लोकप्रिय है. यह बाइक अपने सेगमेंट की सबसे किफायती और सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइकों में शुमार हो चुकी है. दशकों से यह बाइक लोगों के भरोसे, मजबूती और वैल्यू फॉर मनी की पहचान बन चुकी है. केवल गांव ही नहीं बल्कि इसे शहरों में भी काफी पसंद किया जाता है. जनवरी 2026 में इस बाइक ने काफी अच्छी बिक्री की है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जनवरी 2026 में इस बाइक की कुल 3,24,019 यूनिट्स बिकी हैं. यही नहीं, पिछले साल भी जनवरी में हीरो ने स्पेलंडर की कुल 2,59,431 यूनिट्स की बिक्री की थी. 

क्यों किया जाता है हीरो स्प्लेंडर को इतना पसंद

हीरो स्प्लेंडर को इतना पसंद किए जाने के कई कारण हैं. सबसे पहले तो यह बाइक दाम में काफी किफायती है. यह बाइक आरपको मात्र 75000 रुपये की एक्सशोरूम कीमत के आस-पास देखने को मिल सकती है. इसके साथ ही अन्य बाइकों की तुलना में यह अच्छा खासा माइलेज देती है इस बाइक से आप आसानी से 70 से 80 के बीच का माइलेज निकाल सकते हैं. इतना ही नहीं परफॉर्मेंस के मामले में भी यह बाइक कई बड़ी बाइकों को टक्कर देती है. इसके पार्ट्स भी आपको आसानी से मिल जाते हैं. 

हीरो स्प्लेंडर की परफॉर्मेंस और माइलेज

कंपनी के मुताबिक इस बाइक में 97.2cc का इंजन मिलता है, जो 4 स्ट्रोक एयर कूल्ड के साथ आता है. यह बाइक आपको 8.05 Nm का टॉर्क देती है. यह बाइक i3S टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जो एक लो मेंटेनेंस बाइक मानी जाती है. इस बाइक को आप ऑफरोडिंग के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, वजन में यह अन्य बाइकों से थोड़ी हल्की होती है. वहीं, आप इस बाइक से 70 से 80 के बीच का माइलेज भी निकाल सकते हैं. 

हीरो स्प्लेंडर की कीमत

हीरो स्प्लेंडर आपको 74,902 से लेकर 77,437 रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर मिलती है. वहीं, बात करें अगर इस बाइक के ऑनरोड कीमत की तो यह बाइक आपको 87,033 की कीमत पर देखने के लिए मिल सकती है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

KKR vs LSG: ईडन गार्डन्स पर बादलों का डेरा! क्या फिर धुल जाएगा IPL का बड़ा मुकाबला, कैसा रहेगा का मौसम?

KKR vs LSG Weather Forecast: केकेआर बनाम लखनऊ का मैच 9 अप्रैल को ईडन गार्डन्स…

Last Updated: April 9, 2026 15:38:47 IST

Dhurandhar 2: पकड़ी गई आदित्य धर की चोरी? मुकदमा दर्ज, मामला सुन फैंस के उड़े होश

Trimurti Films Sues Aditya Dhar Oye Oye song: एक बार फिर धुरंधर-2 पर आरोप लगे…

Last Updated: April 9, 2026 15:34:26 IST

नर्मदा में बहाया 11 हजार लीटर दूध: श्रद्धा और सवाल के बीच आस्था का सैलाब

मध्य प्रदेश में नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर भक्तों ने अटूट आस्था का परिचय…

Last Updated: April 9, 2026 15:32:14 IST

इस मूलांक के लोगों की किस्मत होती है जबरदस्त,कभी नहीं मानते हार, रणवीर सिंह से भी जुड़ा है कनेक्शन

Numerology: आज हम बात करेंगें एक ऐसे मूलांक के बारे में जिसके लोग जन्म से…

Last Updated: April 9, 2026 15:22:22 IST

संबंध बनाने के लिए शादीशुदा महिला से की जबरदस्ती, मना करने पर प्रेमी ने गला घोंटकर की हत्या, बेडबॉक्स में मिला शव

Delhi News: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया…

Last Updated: April 9, 2026 15:21:56 IST

IIT से लेकर हार्वर्ड तक…, कितने पढ़े लिखे हैं Gyanesh Kumar? जानें वाराणसी से क्या है कनेक्शन

Who Is Gyanesh Kumar: 27 जनवरी 1964 को आगरा में जन्मे ज्ञानेश कुमार बचपन से…

Last Updated: April 9, 2026 15:01:19 IST