<

Honda Activa vs TVS Ntorq 150: कौन है सेगमेंट का बेस्ट स्कूटर? फीचर्स और परफॉर्मेंस में क्या ज्यादा किफायती

अगर आप भी कोई स्कूटर लेना चाहते हैं तो ऐसे में Activa to TVS Ntorq 150 में से किसी एक को घर ला सकते हैं. चलिए जानते हैं इनके बीच के अंतर के बारे में.

Honda Activa vs TVS Ntorq 150 comparision: भारत में स्कूटर की डिमांड आज से नहीं है, बल्कि यह सालों से भारतीय ऑटोमोबाइल की शान बना हुआ है. भारत में हर साल एक से एक नए स्कूटर लॉन्च किए जाते हैं, जो न केवल लोगों की जरूरतों को पूरा करने में खरे उतरते हैं बल्कि, उनके लिए भरोसेमंद भी साबित होते हैं. Honda Activa को एक समय पर सबसे किफायती और पॉपुलर स्कूटर माना जाता था. लेकिन, आज के समय में बाजार में एक से बढ़कर एक स्कूटर आ चुके हैं, जो न केवल कीमत में किफायती हैं, बल्कि बेहतरीन परफॉर्मेंस और माइलेज भी देते हैं.

अगर आप भी कोई स्कूटर लेना चाहते हैं तो ऐसे में Activa to TVS Ntorq 150 में से किसी एक को घर ला सकते हैं. चलिए जानते हैं इनके बीच के अंतर के बारे में. 

किसके फीचर्स ज्यादा बेहतर?

Honda Activa में आपको Smart Key, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन के साथ ही साथ कॉम्बी-ब्रेक सिस्टम (CBS) का भी फीचर दिया जाता है. सेफ्टी के तौर पर भी आपको इसमें कई बेहतरीन फीचर्स मिल सकते हैं. खराब रास्तों के लिए आपको इस स्कूटर में 3-स्टेप एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन का भी ऑप्शन मिल जाता है. वहीं, बात करें अगर TVS Ntorq 150 की तो इस स्कूटर में आपको सिंगल चैनल ABS के साथ-साथ अलग-अलग राइडिंग मोड्स का भी ऑप्शन देखने के लिए मिल जाता है. इतना ही नहीं इस स्कूटर में आपको SmartXonnect ब्लूटूथ के साथ TFT डिस्प्ले भी दिया जाता है. 

परफॉर्मेंस में कौन ज्यादा आगे?

Activa 6G में आपको दो वैरिएंट मिल जाते हैं, जिसमें एक 109.51cc का इंजन होता है तो वहीं, दूसरा Activa 125 होता है, जिसमें 123.92cc का इंजन मिल जाता है. दोनों में आपको CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन देखने के लिए मिल जाता है. वहीं, TVS Ntorq 150 में आपको 149.7 cc का सिंगल सिलेंडर 3 वॉल्व और ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है. यह स्कूटर 13.2 PS की पावर देने के साथ ही 14.2 Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. वहीं, इसकी एक्सेलेरेशन पावर भी काफी अच्छी मानी जाती है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

MP News: नवविवाहित पत्नी को बाइक पर लेकर जा रहा था पति, तभी आ गया पत्नी का आशिक और फिर जो हुआ…, CCTV में कैद हो गया पूरा नजारा

ग्वालियर चिड़ियाघर घूमने गई एक नवविवाहित महिला कथित तौर पर अपने पति को छोड़कर एक…

Last Updated: October 7, 2026 23:03:30 IST

Kanpur News: खुद से इलाज करना पड़ा भारी, Piles के इलाज में 1.5 किलो का पत्थर मरीज के शरीर में फंस गया, डॉक्टर भी हैरान

कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर बवासीर…

Last Updated: October 7, 2026 21:06:20 IST

‘ब्रेस्ट, पीठ और कमर को छुआ’, बिहार के शिक्षक पर छात्राओं का आरोप; नरकटियागंज स्कूल में हंगामा, Video Viral

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज क्षेत्र के एक माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राओं…

Last Updated: October 7, 2026 20:51:19 IST

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST