इसलिए कहा जाता है कि सही कैपेसिटी वाला स्टेबलाइजर लगाना बेहद जरूरी हो जाता है. चलिए आपको बताते हैं कि कितने टन के ऐसी के लिए किस कैपेसिटी का स्टेबलाइजर लेना चाहिए.
stabilizer Guide: गर्मियों का मौसम आते ही AC घर की सबसे जरूरी चीज बन जाती है. ऐसे में कूलर और ऐसी को ही इसका एकमात्र उपाय समझा जाता है. ऐसी खरीदते समय आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए. लेकिन, आपको यह भी ध्यान रखना चाहए कि जितने टन का ऐसी आप ले रहे हैं वह किस कैपेसिटी के स्टेबलाइजर के साथ चलेगा. ऐसी लेते समय ही आपको स्टेबलाइजर की भी कैपेसिटी के बारे में पता कर लेना चाहिए. दरअसल, ठीक या सटीक स्टेबलाइजर नहीं रहने से कई बार घर की बिजली का वॉल्टेज कम-ज्यादा या ऊपर-नीचे होने लगता है. कुछ मामलों में इससे कंप्रेसर फेल होने जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है.
इसीलिए कहा जाता है कि सही कैपेसिटी वाला स्टेबलाइजर लगाना बेहद जरूरी हो जाता है. चलिए आपको बताते हैं कि कितने टन के ऐसी के लिए किस कैपेसिटी का स्टेबलाइजर लेना चाहिए.
कितने टन के ऐसी के लिए किस कैपेसिटी का स्टेबलाइजर लेना चाहिए यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपका ऐसी कैसा है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप घर में 1.5 टन का AC लगवा रहे हैं तो ऐसे में आपको 4 kVA से 5 kVA की क्षमता वाला स्टेबलाइजर लेना सही है. इस टन के ऐसी के साथ इस कैपेसिटी वाला स्टेबलाइजर सटीक बैठेगा. वहीं, अगर आपका ऐसी इससे ज्यादा टन का है तो ऐसे में थोड़ा ज्यादा क्षमता वाला स्टेबलाइजर ले सकते हैं. अगर आपका ऐसी कम क्षमता वाला है यानि 1 टन का ही है तो ऐसे में आपके घर के लिए कम क्षमता वाला स्टेबलाइजर भी चलेगा.
अगर आपके घर में बिजली का वॉल्टेज कम या ज्यादा होता रहता है तो ऐसे में आपके लिए स्टेबलाइजर लेना बेहद जरूरी है. स्टेबलाइजर लेते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए. स्टेबलाइजर लेते समय आपको यह देखना चाहिए कि उसमें डिजिटल डिस्प्ले: हो साथ ही साथ टाइम डिले सिस्टम का भी फीचर दिया गया हो. केवल यही नहीं बल्कि, आपको यह भी देखना चाहिए कि आपके स्टेबलाइजर में कॉपर की वाइंडिंग भी होनी चाहिए ताकि स्टेबलाइजर लंबे समय तक चल पाए.
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से दो मंजिला मकान धराशायी हो गया. हादसे…
Petrol Diesel Price Today 29 September: 29 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ा बदलाव…
The Paradise Box office Collection: नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत…
Aaj Ka Mausam 29 September 2026: दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार में आज मौसम सामान्य…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुनीता…
Deepak Chahar bat stolen: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के प्रैक्टिस के दौरान तीन महंगे…