Monalisa Husband Farman Khan: मोनालिसा ने मुस्लिम युवक फरमान खान से हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली है. जानकारी के अनुसार, फरमान भी मोनालिसा की तरह एक्टर हैं. दोनों की मुलाकात मलयालम फिल्म ‘नागंमा’ की शूटिंग के दौरान हुई थी.
मोनालिसा का पति फरमान खान एक्टर है और उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला है.
Monalisa Husband Farman Khan: महाकुंभ के दौरान मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली मोनालिसा माला बेचती हुईं नज़र आई थीं. जो अपनी खूबसूरती की वजह से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थीं. अब एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि मोनालिसा ने मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली है. जिसको लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं कि उन्होंने लव जिहाद किया है. मोनालिसा नाबालिग है. इन सभी मुद्दों को लेकर आज उन्होंने प्रेस वार्ता की और सभी मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी.
ऐसे में अब सबके मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर फरमान खान और मोनालिसा की मुलाकात कैसे हुई? फरमान खान कौन है? आइए इन सभी सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं.
मोनालिसा का पति फरमान खान भी एक्टर हैं. उन्होंने तमिल, मलयालम और हिंदी फिल्मों में काम किया है. उन्होंने कई फिल्मों में छोटा-मोटा रोल किया है. बताया जा रहा है कि मोनालिसा और फरमान खान की मुलाकात एक मलयालम फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी. इस फिल्म का नाम ‘नागंमा’ है. इसके अलावा, फरमान के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर जाने के बाद कई ऐसे रिल्स मिल जाएंगे. जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि वो एक्टर है.
आज प्रेस वार्ता के दौरान खुद फरमान खान ने कहा कि वो उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का रहने वाला है. इसके अलावा, उन्होंने इस प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि उन्होंने मलयालम और हिंदी फिल्मों में छोटा मोटा रोल अदा किया है. बताया जा रहा है कि मोनालिसा और फरमान खान को 6 महीने में ही एक दूसरे से प्यार हो गया था. फिर मोनालिसा ने ही फरमान को प्रपोज किया था. हालांकि फरमान ने पहले इन्कार कर दिया था. लेकिन अब शादी को लेकर राजी हो गए हैं. केरल के एक मंदिर में कल यानी बुधवार (11 मार्च, 2026) को दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली है.
UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…
Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…
India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…
Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…
पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…