<

Hyundai Creta P iVT vs Creta Electric किसे लेना रहेगा किफायती सौदा? जानें रेंज इंजन और परफॉर्मेंस में क्या है अंतर

सबसे ज्यादा लोग इसके P iVT और इलेक्ट्रिक मॉडल के बीच कंफ्यूज होते हैं. चलिए जानते हैं Hyundai Creta P iVT vs Hyundai Creta Electric में से क्या ज्यादा बेहतर होगी.

हुंडई क्रेटा भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में SUV सेगमेंट की शान बनकर लाखों दिलों पर राज कर रही है. मिड साइज SUV सेगमेंट में क्रेटा एक बेहतर विकल्प के तौर पर देखी जाती है. क्रेटा अपने आकर्षक लुक्स और फीचर्स के दम पर धड़ल्ले से बिकती है. हालांकि, वैसे तो इस सेगमेंट में कई अन्य कारें भी आती हैं, लेकिन क्रेटा लंबे समय से ग्राहकों का भरोसा बनी हुई है. आमतौर पर क्रेटा कई वैरिएंट्स और मॉडल में आती है. क्रेटा के अलग-अलग मॉडल के बीच लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर कौन सा मॉडल लेना ज्यादा किफायती होता है.

सबसे ज्यादा लोग इसके P iVT और इलेक्ट्रिक मॉडल के बीच कंफ्यूज होते हैं. चलिए जानते हैं Hyundai Creta P iVT vs Hyundai Creta Electric में से क्या ज्यादा बेहतर होगी. 

फीचर्स में कौन आगे?

दोनों ही कारें वैसे तो एक ही हैं इसलिए इनमें फीचर्स को लेकर कोई बहुत ज्यादा अंतर देखने के लिए नहीं मिलता है. Creta P iVT में आपको 3 ड्राइविंग मोड्स मिलते हैं, जिसमें नॉर्मल, ईको और स्पोर्ट्स शामिल हैं. इसके साथ ही साथ आपको इस कार में 10.25 इंच की टचस्क्रीन या डिजिटल क्लस्टर देखने के साथ ही ADAS level 2 भी मिलता है. वहीं, Creta Electric में आपको ADAS मिलने के साथ ही साथ 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन और डिजिटल क्लस्टर भी देखने के लिए मिलता है. 

बैटरी और इंजन के मामले में कौन आगे?

बात करें अगर इंजन और बैटरी की तो दोनों ही कारें काफी दमदार हैं. Creta P iVT में आपको 1.5 लीटर का इंजन मिलता है, जो 113.18 bhp की पावर देने के साथ ही साथ 143.8 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. जानकारों के मुताबिक यह कार आपको हाइवे पर 16 से 17 की माइलेज आसानी से निकालकर दे सकती है. वहीं, क्रेटा के इलेक्ट्रिक मॉडल में आपको 51.4 kWh की बैटरी मिलती है, जो 169-171 hp (126 kW) की पावर देने के साथ ही साथ 255 Nm का टॉर्क भी जनरेट करके देती है. 

क्रेटा इलेक्ट्रिक का चार्जिंग टाइम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रेटा 7.9–8.1 सेकेंड्स में 0-100 kph तक पहुंच जाती है. इसके साथ ही साथ यह 190 kphकी टॉप स्पीड के साथ मार्केट में आती है. यह कार 58 मिनट में 10 से लेकर 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है. इसमें भी आपको 3 अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं, जिसमें ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मोड का ऑप्शन आता है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

96 Year Old Grandmother: जुनून हो तो उम्र मायने नहीं रखती, कार्त्यायनी अम्मा ने किया ऐसा कमाल, कहलाई पोस्टर दादी

96 year old grandmother: कहते हैं न कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है.…

Last Updated: April 6, 2026 17:24:53 IST

मोहब्बत के इंजेक्शन में इंफेक्शन का डोज! KISS करने से पहले सावधान, प्यार के साथ मुफ्त मिल सकती ये बीमारी

Kissing Health Risks: आमतौर पर किस करने को प्यार का संकेत माना जाता है. लेकिन,…

Last Updated: April 6, 2026 17:22:37 IST

IPL 2026: CSK की अजीबोगरीब रणनीति… 14 करोड़ी ऑलराउंडर से नहीं करवाई बॉलिंग, हर मैच में लाखों का घाटा!

Prashant Veer: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने IPL 2026 के लिए ऑलराउंडर प्रशांत वीर…

Last Updated: April 6, 2026 17:13:25 IST

संजू सैमसन या जसप्रीत बुमराह? किसे मिलेगा प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, एक और खिलाड़ी रेस में

आईसीसी ने मार्च महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन लिस्ट…

Last Updated: April 6, 2026 17:06:34 IST

आखिर कौन था वो? दिल्ली विधानसभा में ‘फिल्मी’ अंदाज में घुसी गाड़ी, स्पीकर की कार पर फेंकी स्याही

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक! यूपी नंबर की बेकाबू कार बैरिकेड तोड़…

Last Updated: April 6, 2026 16:59:27 IST

इस ऑप्टिकल इल्यूजन में छिपे हैं 5 अंतर, 10 सेकंड में पहचान लिया तो समझिए आप हैं बेहद तेज

Optical Illusion Eye Test Challenge: आज का ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज रोज के मुकाबले थोड़ा अलग…

Last Updated: April 6, 2026 16:52:43 IST