<
Categories: मनोरंजन

Video: TikTok से फिल्म की दुनिया में कदम रखने वाली संचिता बसु ने नए साल पर किया ऐसा काम, देखते रह गए बड़े-बड़े स्टार

Sanchita Bashu: बसु ने सबसे पहले अपने TikTok रील्स से ध्यान खींचा. उसके बाद, उन्होंने साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा.उनकी पहली साउथ इंडियन फिल्म, "फर्स्ट डे फर्स्ट शो" ने काफी ध्यान खींचा. वह लगातार काम कर रही हैं.

Sanchita Bashu: अभिनेत्री संचिता बसु ने भागलपुर में गरीबों के बीच कंबल और खाना बांटकर नये साल का जश्न मनाया. उनके इस काम की खूब तारीफ हो रही है. 31 दिसंबर की रात को एक्ट्रेस ने जरूरतमंदों, रिक्शा चालकों और सड़कों पर रात गुजारने वाले असहाय लोगों को कंबल और खाना मुहैया कराने का काम किया. कंपकंपाती ठंड की रात में कंबल और गर्म भोजन पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी. यह पल सिर्फ मदद का नहीं बल्कि मानवीय रिश्तों की गर्माहट का प्रतीक बन गया. आपको बता दें कि यह कार्यक्रम प्राची सेवा ट्रस्ट के बैनर तले आयोजित किया गया था.

भागलपुर में पली-बढ़ीं हैं संचिता

संचिता बसु का जन्म सहरसा में हुआ और वह भागलपुर में पली-बढ़ीं.उनका परिवार साधारण लेकिन बेहद सपोर्टिव रहा है. उनके पिता का नाम सुरेंद्र कुमार यादव है, जो कृषि और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं, जबकि उनकी मां वीणा (या बीना) राय एक गृहिणी हैं और खेलों में रुचि रखती थीं.

TikTok से बनी स्टार

बसु ने सबसे पहले अपने TikTok रील्स से ध्यान खींचा. उसके बाद, उन्होंने साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा.उनकी पहली साउथ इंडियन फिल्म, “फर्स्ट डे फर्स्ट शो” ने काफी ध्यान खींचा. वह लगातार काम कर रही हैं.

वेब सीरीज में भी मचाया धमाल

उन्होंने साल 2022 में तेलुगु फिल्म ‘First Day First Show’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की. इसके अलावा वेब सीरीज ‘Thukra Ke Mera Pyaar’ में उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों ने काफी पसंद किया, जिससे उन्हें वाइड रिकॉगनेशन मिली. आने वाले समय में वह फिल्मों और वेब प्रोजेक्ट्स में और भी बड़े रोल निभाती नजर आ सकती हैं.

नेट वर्थ

अगर बात करें नेट वर्थ की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक 2025 तक संचिता बसु की कुल संपत्ति करीब 10 से 12 करोड़ रुपये के आसपास आंकी जाती है. उनकी कमाई का मुख्य जरिया फिल्में, वेब सीरीज, ब्रांड एंडोर्समेंट, मॉडलिंग असाइनमेंट और सोशल मीडिया कोलैबोरेशन  हैं. 

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST