आईआईटी दिल्ली के शोधकर्ताओं ने पारंपरिक एयर कंडीशनर के लिए एक इनोवेटिव ऐड-ऑन मॉड्यूल विकसित किया है, जो बिजली की खपत को 1200 वाट से घटाकर लगभग 800 वाट कर देता है.
IIT दिल्ली के रिसर्चर्स ने एनर्जी एफिशिएंट AC सिस्टम बनाया है
गर्मी आते ही लोग AC चलाना शुरू कर देते हैं, लेकिन इससे बिजली की खपत भी बढ़ जाती है. बिजली की बढ़ी खपत का असर लोगों की जेब पर पड़ता है, पर आने वाले समय में इस समस्या का समाधान हो सकता है. आईआईटी दिल्ली के शोधकर्ताओं ने पारंपरिक एयर कंडीशनर के लिए एक इनोवेटिव ऐड-ऑन मॉड्यूल विकसित किया है, जो बिजली की खपत को 1200 वाट से घटाकर लगभग 800 वाट कर देता है.
यह तकनीक कूलिंग और डीह्यूमिडिफिकेशन को अलग करके वेस्ट हीट का रिसाइक्लिंग करती है, जिससे घरों के बिजली बिल में 33% तक की कमी आ सकती है.
भारत में गर्मियों के दौरान एसी की डिमांड बढ़ने से बिजली की खपत चरम पर पहुंच जाती है. सामान्य वैपर-कंप्रेशन एसी कूलिंग के साथ-साथ नमी हटाने के लिए हवा को जरूरत से ज्यादा ठंडा करता है, जिससे ऊर्जा बर्बाद होती है. प्रोफेसर अनुरग गोयल के नेतृत्व वाली मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने मेम्ब्रेन-लिक्विड डेसिकेंट सिस्टम विकसित किया, जो नमी को सीधे अवशोषित करता है. इससे कंप्रेसर का बोझ कम होता है और बिजली की खपत भी कम होती है. सिस्टम में पॉलीमर मेम्ब्रेन साल्ट सॉल्यूशन (लिक्विड डेसिकेंट) और हवा के बीच बैरियर बनाता है, जो नमक के कणों को इंडोर एयर में आने से रोकता है.
इस तकनीक से टिपिकल कंडीशंस में बिजली खपत 1200 वाट से घटकर 800 वाट हो जाती है, यानी औसतन 33% बचत होने की संभावना है. बहुत नम क्षेत्रों में 28% और शुष्क इलाकों में 41.5% तक बिजली की खपत में कमी संभव है. इससे घरेलू बिल कम होंगे और पीक डिमांड घटेगी. यह जर्नल ऑफ बिल्डिंग इंजीनियरिंग में प्रकाशित ‘Model-based analysis of a novel hybrid membrane-liquid desiccant air conditioner’ अध्ययन पर आधारित है.
यह तकनीक घरों, कमर्शियल बिल्डिंग्स में अपनाई जा सकती है, जहां ह्यूमिडिटी कंट्रोल जरूरी है. इससे कार्बन एमिशन घटेगा, सस्टेनेबिलिटी बढ़ेगी और गर्मी की लहरों में ग्रिड पर बोझ कम होगा. शहरीकरण और तापमान वृद्धि के दौर में यह तकनीक गेम-चेंजर साबित हो सकती है.
TRAI New Recharge Rule: TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए नए उपभोक्ता संरक्षण नियम नोटिफाई…
IND vs WI 2nd ODI live streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2nd ODI मैच…
Social Media Ban for Minors: सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले बच्चों की सुरक्षा को ध्यान…
सैमसंग इंडिया की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर एक बार फिर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है.…
308 Wheels Giant Truck: यूपी की सड़कों पर 308 पहियों वाला एक विशालकाय ट्रक चर्चा…
Red Light Area: 'रेड लाइट एरिया' नाम की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां हैं. लाल…