Nishant Kumar Political Entry: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के बारे में कहा जा रहा है कि वह जल्द ही राजनीति में एंट्री करने वाले हैं. अगर निशांत राजनीति में आते हैं कि नीतीश कुमार का परिवार भी राजनीतिक परिवार की लिस्ट में शामिल हो जाएगा.
नीतीश कुमार के बेटे की पॉलिटिक्स में एंट्री!
Nishant Kumar Political Entry: बिहार की सियासत में होली के बाद बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल सकता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की सक्रिय राजनीति में एंट्री को लेकर जदयू में सरगर्मी तेज हो गई है. पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने खुले तौर पर संकेत दिए हैं कि होली के बाद निशांत का राजनीतिक डेब्यू संभव है.
जदयू के मंत्री श्रवण कुमार ने स्पष्ट कहा है कि होली के बाद निशांत कुमार राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं. वहीं मंत्री विजय चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पूरी पार्टी चाहती है कि निशांत सक्रिय राजनीति में आएं और अगर वे कदम बढ़ाते हैं तो जदयू उनका स्वागत करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि राज्यसभा उम्मीदवार कौन होगा, इसका अंतिम फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही करेंगे. राज्यसभा की पांचों सीटों पर एनडीए की जीत का दावा भी उन्होंने किया.
मंत्री अशोक चौधरी ने निशांत की तारीफ करते हुए उन्हें नीतीश कुमार की “फोटोकॉपी” बताया. उन्होंने कहा कि निशांत का व्यवहार, सादगी, बॉडी लैंग्वेज और संवाद शैली प्रभावशाली है. अशोक चौधरी के अनुसार, निशांत ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और वे पूरी तरह सक्षम (कम्पीटेंट) हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं की लंबे समय से मांग थी कि वे नीतीश कुमार की विचारधारा को आगे बढ़ाएं.
नीतीश कुमार सरकार में राज्य मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में एंट्री फाइनल हो गई है, और जनता दल यूनाइटेड (JDU) जल्द ही इस फैसले का ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेगी.” सीनियर जेडीयू नेता ने कहा कि निशांत कुमार को पार्टी में “बड़ी ज़िम्मेदारी” दी जाएगी.
उन्होंने न्यूज एजेंसी PTI से कहा, “अब, यह क्लियर और फाइनल है कि निशांत कुमार जल्द ही एक्टिव पॉलिटिक्स में आएंगे. पार्टी अगले एक-दो दिन में ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेगी. पार्टी वर्कर कई सालों से निशांत की पॉलिटिक्स में एंट्री की मांग कर रहे थे. अब, होली से पहले इस खबर ने पार्टी वर्कर और सपोर्टर में जोश भर दिया है.”
राज्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, “उन्हें पार्टी में बड़ी ज़िम्मेदारी दी जाएगी. हालांकि उन्हें कौन सी ज़िम्मेदारी मिलेगी, यह अगले एक-दो दिन में तय किया जाएगा.”जब पूछा गया कि क्या निशांत कुमार को राज्यसभा भेजा जा सकता है, तो श्रवण कुमार ने कहा, “कुछ भी हो सकता है.” श्रवण कुमार, जो एक दशक से ज़्यादा समय से राज्य कैबिनेट में मंत्री हैं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बहुत करीबी माने जाते हैं.
नीतीश कुमार की बढ़ती उम्र और सेहत को देखते हुए, कुछ समय से यह अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि निशांत कुमार पार्टी को लीड करने में मदद के लिए पॉलिटिक्स में आ सकते हैं. हालांकि निशांत पॉलिटिक्स में आने से बचते रहे हैं, लेकिन कुछ समय से पार्टी वर्कर मांग कर रहे हैं कि निशांत एक्टिव पॉलिटिक्स में आएं और अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाएं.
निशांत कुमार की संभावित एंट्री को जदयू परिवार के लिए “होली गिफ्ट” के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि, अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन लगातार आ रहे बयानों से साफ है कि जदयू में नेतृत्व की अगली पंक्ति को लेकर तैयारी तेज हो चुकी है. अब सबकी नजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अंतिम फैसले पर टिकी है.
20 जुलाई 1975 को जन्मे निशांत अभी भी अविवाहित हैं. निशांत ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पटना के कैरेंस स्कूल से की. इसके बाद उन्होंने मसूरी के मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की. इसके बाद निशांत का एडमिशन पटना के केंद्रीय विद्यालय में हुआ. उन्होंने रांची के बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मेसरा) से इंजीनियरिंग पूरी की.
Kashipur Rape Case: उत्तराखंड के काशीपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…
Begusarai Gangrape Case: बिहार के बेगूसराय में एक कुछ महीने पहले एक महिला के साथ…
Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण हादसा हो…
Nilesh Kundal Apology: गुजरात के नवसारी से सामने आए एक वीडियो ने दीवाली के जश्न…
Amul Milk Price Hike: मदर डेयरी के दूध की कीमत बढ़ने के बाद अब अमूल…
Nagpur Crime: जानकारी के मुताबिक बच्ची अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती थी.…