<

Instagram पर तहलका मचा रहा ChatGPT का 80s लुक: आपने ट्राई किया क्या? मिनटों में अपनी फोटो को दें रेट्रो बॉलीवुड स्टाइल

Instagram Chatgpt 80s Photo Trend: इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे ChatGPT 80s विंटेज ट्रेंड से अपनी फोटो को क्लासिक बॉलीवुड लुक दें. जानें इस ट्रेंड के बारे में, बेस्ट AI प्रॉम्प्ट्स और स्टेप-बाय-स्टेप बनाने का आसान तरीका.

ChatGPT का 80 के दशक वाला फोटो ट्रेंड सोशल मीडिया (खासकर इंस्टाग्राम) पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. Studio Ghibli अवतार और डिजिटल फिगरिन के बाद, लोग अब ChatGPT की मदद से अपनी तस्वीरों को 80 के दशक के पुराने बॉलीवुड स्टाइल और विंटेज इंडियन फैमिली एलबम के लुक में बदल रहे हैं.

अगर आप भी इस ट्रेंड का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो यह बहुत आसान है. इसके लिए बस आपकी एक अच्छी फोटो और सही प्रॉम्प्ट (निर्देश) की जरूरत होती है, जिससे आपकी फोटो की लाइटिंग, कपड़े और हेयरस्टाइल 80 के दशक जैसा बन जाता है.

ChatGPT 80s फोटो ट्रेंड क्या है?

इस ट्रेंड में यूजर अपनी एक साफ फोटो ChatGPT में अपलोड करते हैं और AI को निर्देश देते हैं कि वह उस फोटो को 1980 के दशक के किसी किरदार जैसा बना दे.

इस लुक की खासियत

  1. इन तस्वीरों में हल्की पीली या गरम लाइटिंग (Warm Lighting), गहरे रंग (Saturated Colors), हल्का धुंधलापन (Soft Focus) और पुराने कैमरे की रील जैसा ग्रेन (Film Grain) दिखता है.
  2. महिलाओं के लिए रंग-बिरंगी साड़ियां, बड़े-बड़े झुमके और घने घुंघराले बाल बनाए जाते हैं. वहीं, पुरुषों के लिए शर्ट, हाई-वेस्ट पैंट और क्लासिक मूंछों वाला लुक तैयार किया जाता है.
  3. AI कपड़े, बाल और बैकग्राउंड तो बदल देता है, लेकिन आपके चेहरे की बनावट और स्किन टोन को वैसा ही रखता है ताकि फोटो में आप पहचाने जा सकें.

80s स्टाइल फोटो बनाने का आसान तरीका

  • अपनी किसी भी नई फोटो को 80 के दशक के पुराने अंदाज में बदलने में एक मिनट से भी कम समय लगता है.
  • अपने मोबाइल ऐप या वेबसाइट पर ChatGPT चालू करें और नया चैट सेशन शुरू करें.
  • ‘+’ (प्लस) के निशान पर क्लिक करके अपनी एक साफ, सामने से ली गई फोटो अपलोड करें. बैकग्राउंड साधारण हो तो नतीजे बेहतर मिलते हैं.
  • AI को बताएं कि आपको 80 के दशक का कैसा लुक चाहिए—जैसे कपड़े, हेयरस्टाइल और फोटो की क्वालिटी कैसी हो.
  • प्रॉम्प्ट में साफ लिखें कि आपका असली चेहरा और स्किन टोन बदला न जाए.AI द्वारा बनाई गई फोटो को ध्यान से देखें. अगर कुछ अजीब लगे, तो चैट में लिखकर उसे सही करवा लें.

विंटेज और बॉलीवुड लुक के लिए बेहतरीन प्रॉम्प्ट

अगर आपका निर्देश साफ नहीं होगा, तो फोटो सामान्य बनेगी. इसलिए इन प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल करें:

ग्लैमरस बॉलीवुड लुक के लिए:

‘Make this photo resemble the 1980s Indian film portrait. Keep the recognisable face of the person and the natural skin tone. Give the person voluminous softly curled hair, a bright and attractive outfit, big earrings, warm lighting and the colours of the old photo from a film.’

पुरुषों के रेट्रो लुक के लिए:

‘Reimagine this photo in the style of an elegant Indian portrait from the 80s. Keep the face intact and preserve its natural coloration. Put him in a comfortable tailored shirt, high-waisted pants, and well-groomed hair, and add a vintage watch. Apply warm lighting, slightly faded colours, and natural film grain.’

अन्य स्टाइल जो आप ट्राइ कर सकते हैं:

आप 80 के दशक की फैमिली फोटो, पुरानी शादी का लुक, डिस्को फैशन या विंटेज मैगजीन कवर जैसा लुक भी चुन सकते हैं.

सोशल मीडिया पर शेयर करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें

  • AI अक्सर हाथों की उंगलियों, टेक्स्ट, या कपड़ों के पैटर्न को अजीब बना देता है. फोटो पोस्ट करने से पहले इन्हें ध्यान से देख लें.
  • अपनी ऐसी फोटो अपलोड न करें जिसमें कोई निजी जानकारी या घर का पता दिख रहा हो. किसी दूसरे की फोटो बिना उसकी इजाजत के इस्तेमाल न करें.
  • इन तस्वीरों को सिर्फ एक मजेदार और क्रिएटिव ट्रेंड की तरह देखें, इन्हें असली पुरानी फोटो न समझें.
Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 18:14:56 IST

भारत-म्यांमार सीमा पर फिर बढ़ी हलचल, असम राइफल्स की टीम पर हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल

Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…

Last Updated: September 29, 2026 17:59:35 IST