ChatGPT का 80 के दशक वाला फोटो ट्रेंड सोशल मीडिया (खासकर इंस्टाग्राम) पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. Studio Ghibli अवतार और डिजिटल फिगरिन के बाद, लोग अब ChatGPT की मदद से अपनी तस्वीरों को 80 के दशक के पुराने बॉलीवुड स्टाइल और विंटेज इंडियन फैमिली एलबम के लुक में बदल रहे हैं.
अगर आप भी इस ट्रेंड का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो यह बहुत आसान है. इसके लिए बस आपकी एक अच्छी फोटो और सही प्रॉम्प्ट (निर्देश) की जरूरत होती है, जिससे आपकी फोटो की लाइटिंग, कपड़े और हेयरस्टाइल 80 के दशक जैसा बन जाता है.
ChatGPT 80s फोटो ट्रेंड क्या है?
इस ट्रेंड में यूजर अपनी एक साफ फोटो ChatGPT में अपलोड करते हैं और AI को निर्देश देते हैं कि वह उस फोटो को 1980 के दशक के किसी किरदार जैसा बना दे.
इस लुक की खासियत
- इन तस्वीरों में हल्की पीली या गरम लाइटिंग (Warm Lighting), गहरे रंग (Saturated Colors), हल्का धुंधलापन (Soft Focus) और पुराने कैमरे की रील जैसा ग्रेन (Film Grain) दिखता है.
- महिलाओं के लिए रंग-बिरंगी साड़ियां, बड़े-बड़े झुमके और घने घुंघराले बाल बनाए जाते हैं. वहीं, पुरुषों के लिए शर्ट, हाई-वेस्ट पैंट और क्लासिक मूंछों वाला लुक तैयार किया जाता है.
- AI कपड़े, बाल और बैकग्राउंड तो बदल देता है, लेकिन आपके चेहरे की बनावट और स्किन टोन को वैसा ही रखता है ताकि फोटो में आप पहचाने जा सकें.
80s स्टाइल फोटो बनाने का आसान तरीका
- अपनी किसी भी नई फोटो को 80 के दशक के पुराने अंदाज में बदलने में एक मिनट से भी कम समय लगता है.
- अपने मोबाइल ऐप या वेबसाइट पर ChatGPT चालू करें और नया चैट सेशन शुरू करें.
- ‘+’ (प्लस) के निशान पर क्लिक करके अपनी एक साफ, सामने से ली गई फोटो अपलोड करें. बैकग्राउंड साधारण हो तो नतीजे बेहतर मिलते हैं.
- AI को बताएं कि आपको 80 के दशक का कैसा लुक चाहिए—जैसे कपड़े, हेयरस्टाइल और फोटो की क्वालिटी कैसी हो.
- प्रॉम्प्ट में साफ लिखें कि आपका असली चेहरा और स्किन टोन बदला न जाए.AI द्वारा बनाई गई फोटो को ध्यान से देखें. अगर कुछ अजीब लगे, तो चैट में लिखकर उसे सही करवा लें.
विंटेज और बॉलीवुड लुक के लिए बेहतरीन प्रॉम्प्ट
अगर आपका निर्देश साफ नहीं होगा, तो फोटो सामान्य बनेगी. इसलिए इन प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल करें:
ग्लैमरस बॉलीवुड लुक के लिए:
‘Make this photo resemble the 1980s Indian film portrait. Keep the recognisable face of the person and the natural skin tone. Give the person voluminous softly curled hair, a bright and attractive outfit, big earrings, warm lighting and the colours of the old photo from a film.’
पुरुषों के रेट्रो लुक के लिए:
‘Reimagine this photo in the style of an elegant Indian portrait from the 80s. Keep the face intact and preserve its natural coloration. Put him in a comfortable tailored shirt, high-waisted pants, and well-groomed hair, and add a vintage watch. Apply warm lighting, slightly faded colours, and natural film grain.’
अन्य स्टाइल जो आप ट्राइ कर सकते हैं:
आप 80 के दशक की फैमिली फोटो, पुरानी शादी का लुक, डिस्को फैशन या विंटेज मैगजीन कवर जैसा लुक भी चुन सकते हैं.
सोशल मीडिया पर शेयर करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें
- AI अक्सर हाथों की उंगलियों, टेक्स्ट, या कपड़ों के पैटर्न को अजीब बना देता है. फोटो पोस्ट करने से पहले इन्हें ध्यान से देख लें.
- अपनी ऐसी फोटो अपलोड न करें जिसमें कोई निजी जानकारी या घर का पता दिख रहा हो. किसी दूसरे की फोटो बिना उसकी इजाजत के इस्तेमाल न करें.
- इन तस्वीरों को सिर्फ एक मजेदार और क्रिएटिव ट्रेंड की तरह देखें, इन्हें असली पुरानी फोटो न समझें.