मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार की डिलीवरी 10 मार्च तक दे दी जाएगी. माना जा रहा है कि इस स्पेशल एडिशन को खास बनाने के लिए इस कार में दो नए और अलग रंद दिए गए हैं. चलिए जानते हैं इस एडिशन के बारे में.
Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition: महिंद्रा SUV सेगमेंट में लंबे समय से दमदारी के साथ बनी हुई है. कंपनी इस सेगमेंट में अपनी पकड़ को लगातार मजबूत बना रही है. हाल ही में महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक कार XEV 9e का नया Cineluxe Edition लॉन्च किया है. इस एसयूवी कार को काफी पसंद किया जा रहा है. माना जा रहा है कि यह SUV लग्जरी होने के साथ ही कई आधुनिक फीचर्स से भी भरपूर है. यह कार आपको स्टाइल और प्रीमियम फील कराती है, जिसकी बुकिंग 2 मार्च यानि आज से शुरु होगी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार की डिलीवरी 10 मार्च तक दे दी जाएगी. माना जा रहा है कि इस स्पेशल एडिशन को खास बनाने के लिए इस कार में दो नए और अलग रंद दिए गए हैं. चलिए जानते हैं इस एडिशन के बारे में.
महिंद्रा द्वारा इस स्पेशल एडिशन में टॉप मॉडल वाले सभी फीचर्स दिए गए हैं. इस कार में आपको 16-स्पीकर वाला हार्मन कार्डन का ऑडियो सिस्टम मिलने के साथ ही साथ 360-डिग्री कैमरा और ऑटो पार्किंग का भी ऑप्शन देखने को मिलता है. इस कार में आपको डैशबोर्ड पर तीन बड़ी HD स्क्रीन्स दी गई है, जो काफी लग्जरी फील देती हैं. इस कार में 7 एयरबैग्स के साथ-साथ लेवल-2+ ADAS का भी हाई टेक फीचर जोड़ा गया है. वहीं, इसमें ड्राइवर की सेफ्टी के लिए भी एक सेंसर दिया गया है.
XEV 9e के नए Cineluxe Edition की बात करें तो इसमें कंपनी द्वारा 79 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया है. कंपनी के मुताबिक यह कार एक बार के फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से भी ज्यादा की रेंज तय करने में सक्षम है. कंपनी द्वारा राइडिंग को बेहतर और लग्जरी बनाने के लिए इसमें डिफॉल्ट, रेंज, एवरीडे, रेस और स्नो जैसे 5 ड्राइविंग मोड्स भी दिए गए हैं. रेंज में यह कार बेस्ट मानी जा रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार आपको 59kWh Pack Three Select पर 28.65 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत पर मिलती है. वहीं, 79kWh Pack Three के साथ यह कार आपको 31.25 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत के आस-पास मिल सकती है. कंपनी द्वारा इस कार के एक्स्टीरियर और इंटीरियर में भी अच्छा बदलाव किया गया है.
Parshuram Jayanti 2026: इस साल 19 अप्रैल का दिन खास है क्योंकि इसी दिन परशुराम…
Girl Climb Tower For Boyfriend: कुशीनगर में नाबालिग लड़की अपने प्रेमी को जेल से रिहा…
IPL 2026: जोस बटलर ने लखनऊ में रचा इतिहास! 14,000 टी20 रन पूरे कर बने…
Shani Dosh Upay: मान्यताओं के अनुसार किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि दोष होता है,…
Farman Khan Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें फरमान…
Kal ka Panchang 13 April 2026: आज 13 अप्रैल 2026, सोमवार का पावन दिन है,…