सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बाबा नदीम खान के घर पर फायरिंग हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं नदीम खान का कहना है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी. पुलिस को शिकायत देने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई.
बाबा नदीम खान के घर पर फायरिंग
Nadeem Khan House Firing: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शनिवार सुबह एक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बाबा खान के घर पर फायरिंग कर दी गई. ठाणे के मुंब्रा इलाके में इंफ्लुएंसर बाबा खान उर्फ नदीम के घर पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी. पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है. साख ही मामे की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सुबह लगभग 4 बजे ये घटना हुई. हालांकि किसी को कोई हानि नहीं हुई है. फायरिंग के कारण नदीम खान की कार में तोड़फोड़ हुई है. नदीम खान की गाड़ी में भी एक गोली लगी.
जानकारी के अनुसार. अज्ञात हमलावर फायरिंग कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई. ठाणे सिटी पुलिस मौके पर पहुंची. इस बारे में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बदमाशों ने नदीम खान के घर पर दो राउंड फायरिंग की. उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत FIR दर्ज की जा चुकी है. नदीम खान के घर पर हमला करने वालों की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है. इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
घटना के बाद नदीम खान का दावा है कि उन्हें पहले भी जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है. इसके लिए उन्होंने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी थी और ज्ञापन भी सौंपा था. पुलिस ने उनके मामले में कोई सुनवाई नहीं की और समय रहते कड़ी कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण आज ये सब किया है. इस घटना के बाद नदीम खान का कहना है कि उन्होंने पुलिस से सुरक्षा दिलाने की मांग की थी, जो पूरी नहीं हुई. इस पूरे मामले पर पुलिस अधिकारी ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि वे नदीम खान द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोपों की सच्चाई का पता लगा रहे हैं. साथ ही पुरानी शिकायत और हालिया मामले की भी जांच कर रहे हैं.
UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम शहर के हिसाब से अलग…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने सोमवार…
Weather Update 7 October 2026: मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए अनुमान जारी किया है. आज,…
Vrindavan Student Death: हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि एक विद्यार्थी रुद्राक्ष…
Petrol Diesel Prices 7 October: आज, 7 अक्टूबर को पेट्रोल, डीज़ल, LPG और CNG की कीमतों…
Smriti mandhana appointed india womens cricket team full time white ball captain harmanpreet kaur bcciSmriti…