ऑटो मार्केट में जल्द दो नई कारें तहलका मचाने वाली हैं. मारुति सुजुकी ब्रेजा का फेसलिफ्ट वर्जन जल्दी ही लॉन्च करने वाली है. वहीं रेनॉल्ट भी अपने अपकमिंग मॉडल रेनॉल्ट ब्रिजर को लॉन्च करने वाली है.
मारुति सुजुकी ब्रेज़ा बनाम रेनॉल्ट ब्रिजर
Maruti Suzuki Brezza 2026 vs Renault Bridger: रिनॉल्ट और मारुति जल्द ही अपनी नई कारों को बाजार में लॉन्च करने वाली हैं. इनमें एक मारुति सुजुकी ब्रेजा का फेसलिफ्ट वर्जन होगा. वहीं दूसरी तरफ रेनॉल्ट अपने नए मॉडल ब्रिजर को जल्द लॉन्च करने वाली है. ऐसे में अगर आप आगामी समय में एक बेहतरीन कार की तलाश में हैं, तो आप इन दोनों पर भी एक नजर डाल सकते हैं. मारुति ब्रेजा बड़े मैकेनिकल अपडेट के साथ आ सकती है. वहीं रेनॉल्ट कम लंबाई वाली ब्रिजर को लॉन्च करेगी. जानकारी के लिए बता दें कि मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट वर्जन को 2026 में अक्तूबर या नवंबर के आसपास लॉन्च किया जा सकता है. वहीं रेनॉल्ट ब्रिजर को 2027 में लॉन्च किया जा सकता है.
आज के समय में लोग ऐसी गाड़ी खरीदना चाहते हैं, जिसमें उनका परिवार सही ढंग से सेट हो जाए और उसमें बेहतर आराम मिल सके. ऐसे में आपके लिए दो नए ऑप्शन्स ऑटो मार्केट में आने वाले हैं. हालांकि अभी इन कारों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है.
मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा को फेसलिफ्ट वर्जन के साथ लॉन्च करने वाली है. इस अपडेटेड मॉडल को दिवाली के आसपास यानी अक्टूबर या नवंबर में लॉन्च किया जा सकता है. इस अपडेटेड मॉडल में छोटे-मोटे कॉस्मेटिक बदलाव नहीं बल्कि इंजन और गियरबॉक्स जैसी चीजों में भी बदलाव किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस अपडेटेड मॉडल में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है. टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिल सकता है. हालांकि अभी इसके ऑटोमैटिक या मैनुअल होने के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है.
इस अपडेटेड मॉडल में पुराने के मुकाबले थोड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसमें नया बंपर, नए अलॉ व्हील्स और अपडेटेड हेडलैंप डिजाइन दी जा सकती है. इसके अलावा इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, अपडेटेड डैशबोर्ड डिजाइन और कुछ बेहतरीन फीचर्स दिए जा सकते हैं. इसकी कीमत को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इसे 8.5 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च कर सकती है.
रेनॉल्ट ब्रिजर अपने नए मॉडल को खास बनाने वाली है. कंपनी इसे एक मजबूत और बॉक्सी डिजाइन वाली SUV के तौर पर लेकर आएगी. इस कार के पीछे वाले दरवाजे पर स्पेयर व्हील लगा हो सकता है, जो इसे ऑफ-रोड एसयूवी जैसा लुक देगा. ये एसयूवी 4 मीटर से छोटी कार होगी. इसे डस्टर से नीचे वाले सेगमेंट में रखा जाएगा. इसे दुनिया में एसयूवी के तौर पर लाया जाएगा. जानकारी के अनुसार, इस कार को भी एक लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जाएगा. वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कंपनी इसे पेट्रोल, हाइब्रिड और ईवी (EV) विकल्प में लॉन्च कर सकती है. अगर इसकी कीमत की बात करें, तो इस कार की कीमत 7 लाख रुपये से 14 लाख रुपये के बीच में हो सकती है.
Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…
Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…
Meerut Viral Video: मेरठ में पति की आशिकी पकड़ने पहुंची पत्नी के साथ जो हुआ,…
एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…
चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…
Dhirendra Shastri Vs Ludhiana Shahi Imam: शास्त्री ने शाही इमाम से लिखित में माफी मांगने…