<
Categories: देश

IDFC First Bank घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 597 करोड़ के गबन मामले में 19 ठिकानों पर छापे; 90 बैंक खाते फ्रीज

ED Raids on IDFC First Bank: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने IDFC First Bank घोटाले के सिलसिले में 12 मार्च को चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला, गुड़गांव और बेंगलुरु में 19 जगहों पर छापेमारी की. इसके बाद तलाशी के दौरान 90 से अधिक बैंक खाते फ्रीज किए गए.

IDFC First Bank: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को चंडीगढ़, मोहाली, पंचकुला, गुरुग्राम और बेंगलुरु में कुल 19 जगहों पर छापेमारी की. आपको बता दें कि यह कार्रवाई IDFC First Bank से जुड़े उस कथित घोटाले के मामले में की गई है, जिसमें सरकारी खातों से लगभग 597 करोड़ रुपये के सार्वजनिक धन के गबन का आरोप है.

क्या है पूरा मामला?

एजेंसी के अनुसार, इस घोटाले में हरियाणा सरकार, चंडीगढ़ नगर निगम और अन्य सरकारी खातों से जुड़े करीब 597 करोड़ रुपये के सरकारी धन के गबन का मामला सामने आया है. यह पैसा बैंक में सावधि जमा (एफडी) के रूप में रखा जाना था, लेकिन आरोप है कि इसे बिना अनुमति के हड़प लिया गया. ईडी ने बताया कि उसने इस मामले की जांच धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत शुरू की है. यह जांच फरवरी में पंचकुला में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर शुरू हुई थी. इस एफआईआर में IDFC First Bank और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग के खातों में बची रकम में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया था.

90 से अधिक अकाउंट फ्रीज हुए

12 मार्च को ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली, पंचकुला, गुरुग्राम और बेंगलुरु में 19 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान जांच में पता चला कि गबन की गई धनराशि को कई फर्जी कंपनियों के माध्यम से इधर-उधर भेजा गया था. साथ ही एजेंसी ने बताया कि तलाशी के दौरान 90 से अधिक बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए और आपत्तिजनक डिजिटल और दस्तावेजी सबूत जब्त किए गए. हालांकि, मामले में आगे की जांच जारी है.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST