Live
Search
Home > टेक – ऑटो > Fortuner को कड़ी टक्कर देती है MG Majestor, जानें कौन सी SUV लेना ज्यादा वैल्यू फॉर मनी, पावर और लग्जरी में कौन है बेस्ट

Fortuner को कड़ी टक्कर देती है MG Majestor, जानें कौन सी SUV लेना ज्यादा वैल्यू फॉर मनी, पावर और लग्जरी में कौन है बेस्ट

दोनों कारों की कीमत में अंतर है. अगर आप फॉर्च्यूनर और MG Majestor को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में इस लेख को पढ़ें. आज हम आपको दोनों गाड़ियों के अंतर, पावर और कौन सी गाड़ी ज्यादा लग्जरी फील कराती है इस बारे में बताएंगे.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 14, 2026 12:00:42 IST

Mobile Ads 1x1

Best SUV Cars in India: ड्राइविंग का शौक रखने वाले अधिकांश लोगों का टोयोटा फॉर्च्यूनर खरीदने सपना रहता है. लेकिन, इस हाई डिमांडिंग SUV कार की कीमत ज्यादा होने के चलते लोग इसे घर नहीं ला पाते हैं. फॉर्च्यूनर शुरू से ही भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक सफल SUV मानी जाती है, जिसे पर्सनल इस्तेमाल से लेकर नेताओं के काफिले तक में इस्तेमाल किया जाता है. इस कार का मुकाबला MG Majestor से किया जाता है. MG Majestor भी एक बड़े साइज की एसयूवी कार है, जो अपने सेगमेंट में बेस्ट मानी जाती है.

दोनों कारों की कीमत में अंतर है. अगर आप फॉर्च्यूनर और MG Majestor को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में इस लेख को पढ़ें. आज हम आपको दोनों गाड़ियों के अंतर, पावर और कौन सी गाड़ी ज्यादा लग्जरी फील कराती है इस बारे में बताएंगे. 

कौन सी कार ज्यादा लग्जरी

40 से 50 लाख रुपये लगाने के बाद भी अगर आपको लग्जरी फील नहीं मिले तो गाड़ी लेना व्यर्थ है. बात करें अगर फॉर्च्यूनर की तो इस कार में आपको ऐसी सीट्स मिलती हैं, जो न केवल आपको आरामदायक फील कराती हैं, बल्कि लॉन्ग ड्राइव में थकान नहीं होने का भी ऐहसास कराती हैं. वहीं, MG Majestor में आपको 12.3 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है और फॉर्च्यूनर में 8 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले देखने को मिलता है. हालांकि, दोनों ही कारें आपको लग्जरी और कंफर्ट का पूरा एहसास कराती हैं. 

पावर में कौन है ज्यादा दमदार 

फॉर्च्यूनर अपनी पावर और दमदार इंजन के लिए बखूबी जानी जाती है. लेकिन MG Majestor भी पावर में कुछ कम नहीं है. फॉर्च्यूनर में आपको 2.8 लीटर टर्बो डीजल इंजन, जोकि 2755 cc में देखने को मिलता है. यह कार आपको 201.15 bhp की पावर देने के साथ-साथ 500 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. हालांकि, यह इस कार के ऑटोमेटिक वैरिएंट्स में है. वहीं, पेट्रोल इंजन में फॉर्च्यूनर आपको 164 bhp की पावर देने के साथ 245 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. वहीं, MG Majestor 2 लीटर के ट्विन टर्बो डीजल इंजन के साथ 215 PS की पावर देने के साथ 478 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. 

कौन सी कार लेना वैल्यू फॉर मनी

वैसे तो दोनों ही कारें आपके लिए वैल्यू फॉर मनी हो सकती हैं. MG Majestor आपको 39.50 लाख से लेकर 43.25 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर देखने के लिए मिलती है. वहीं, फॉर्च्यूनर आपको 34.16 लाख से लेकर 49.59 लाख की एक्सशोरूम कीमत पर देखने को मिल सकती है.

MORE NEWS

Home > टेक – ऑटो > Fortuner को कड़ी टक्कर देती है MG Majestor, जानें कौन सी SUV लेना ज्यादा वैल्यू फॉर मनी, पावर और लग्जरी में कौन है बेस्ट

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 14, 2026 12:00:42 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS