<

बेहतरीन लुक्स और लग्जरी फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुई Nissan Gravite, जानें गाड़ी की पर्फॉमेंस और कीमत

कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए भारत में एक मजबूत पकड़ बना ली है. चलिए जानते हैं निसान ग्रेवाइट के फीचर्स, पर्फॉमेंस और उसके इंजन आदि के बारे में.

Nissan Gravite launch: भारत में Nissan Gravite के लॉन्च होने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. भारत में इस कार को लॉन्च कर दिया गया है. ग्रेवाइट आपको कुल 4 वैरिएंट्स में देखने के लिए मिलेगी. माना जा रहा है कि कंपनी ने इस कार में भर-भरकर फीचर्स दिए हैं. इस कार में काफी बदलाव कर इसे एक आकर्षक डिजाइन और फीचर्स भी दिए गए हैं. निसान की इस कार की बिक्री भी आधिकारिक रूप से शुरू हो गी है. कंपनी द्वारा इस कार को खरीदे जाने पर शुरुआती ग्राहकों को कई खास ऑफर (Nissan Gravite Offers) भी दिए जा रहे हैं.

कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए भारत में एक मजबूत पकड़ बना ली है. चलिए जानते हैं निसान ग्रेवाइट के फीचर्स, पर्फॉमेंस और उसके इंजन आदि के बारे में. 

निसान ग्रेवाइट के फीचर्स

फीचर्स के मामले में निसान ने गाड़ी में कोई कंजूसी नहीं की है. इस कार में आपको बेस वैरिएंट से ही कई लग्जरी फीचर्स मिलते हैं. ग्रेवाइट में आपको 7 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, मिलने के साथ ही साथ पुश-स्टार्ट स्टॉप बटन भी दिया गया है. इसके अलावा गाड़ी में 6 एयरबैग्स, क्रूज कंट्रोल, 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) भी देखने के लिए मिलता है. लॉन्च एडिशन में JBL साउंड सिस्टम भी देखने के लिए मिलता है. इसके साथ ही साथ आपको कार में वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto की भी सुविधा मिलती है. 

निसान ग्रेवाइट का इंजन और पर्फॉमेंस

निसान ग्रेवाइट के इंजन और पर्फॉमेंस की बात करें तो यह कार आपको 1.0 लीटर 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ मिलती है. कार का इंजन काफी अच्छा और दमदार माना जा रहा है, जो 72hp की पावर और 96Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ ही कार में आपको 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स देखने के लिए मिलता है. वहीं, बात करें अगर माइलेज की तो यह कार आपको 15 से 20 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज (Best Mileage Cars) दे सकती है. 

निसान ग्रेवाइट की कीमत

निसान ग्रेवाइट की कीमत कंपनी द्वारा काफी किफायती रखी गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने इस कार को 5.65 लाख की एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. वहीं, इस वैरिएंट के टॉप मॉडल्स की कीमत 8.93 लाख रुपये तक जाती है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Petrol Diesel Price 30 September 2026: पेट्रोल-डीजल से लेकर CNG-LPG तक के नए रेट जारी, यहां देखें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…

Last Updated: September 30, 2026 07:50:36 IST

अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…

Last Updated: September 30, 2026 07:38:41 IST

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST