<

Nissan Sunny vs Hyundai Aura में से कौन सी कार देती है ज्यादा माइलेज और कंफर्ट, जानें दोनों में कुछ बड़े अंतर

दोनों ही कारें एक ही साइज और एक जैसे इंजन के साथ आती हैं. हालांकि, Nissan Sunny आज भी कई लोगों के पास है. चलिए जानते हैं दोनों कारों में से कौन सी लेना आपके लिए ज्यादा किफायती रहेगी.

Nissan Sunny अपने समय की एक दमदार कार रही है, लेकिन कंपनी द्वारा अब इसे डिस्कंटिन्यू कर दिया गया है. हालांकि, निसान की मैग्नाइट और अन्य कारें आज भी भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अपनी सेवाएं दे रही हैं. निसान Sunny को कंपनी द्वारा साल 2020 में बंद कर दिया गया था. इसके बंद होने के पीछे का कारण बताया जा रहा था कि यह कार  BS6 के एमिशन नॉर्म्स पर सटीक नहीं बैठ रही थी. इस कार का मुकाबला अपने सेगमेंट में आने वाली हुंडई ऑरा के साथ किया जाता है.

दोनों ही कारें एक ही साइज और एक जैसे इंजन के साथ आती हैं. हालांकि, Nissan Sunny आज भी कई लोगों के पास है. चलिए जानते हैं दोनों कारों में से कौन सी लेना आपके लिए ज्यादा किफायती रहेगी. 

फीचर्स के मामले में कौन है आगे

फीचर्स के मामले में वैसे तो दोनों ही कारें काफी अच्छी हैं. बात करें अगर Nissan Sunny की तो इस कार में आपको 7 से 8 इंच का टचस्क्रीन मिलने के साथ ही ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सिस्टम भी देखने के लिए मिलता है. वहीं, इस कार में आपको एक्सिलेंट इमरजेंसी ब्रेकिंग के साथ-साथ 490 लीटर का बूट स्पेस भी देखने के लिए मिलता है. वहीं, हुंडई ऑरा में आपको LED DRLs के साथ-साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी देखने के लिए मिलता है. 

माइलेज में कौन है दमदार

माइलेज की बात करें तो Nissan Sunny के पेट्रोल वैरिएंट में आपको 16 से लेकर 22 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देखने को मिल सकती है. साथ ही इसका डीजल वैरिएंट आपको 16 से 17 के बीच का माइलेज निकालकर देता है. अगर बात करें हुंडई ऑरा की तो यह कार पेट्रोल में आपको 17 से 22 के बीच का माइलेज देती है. वहीं, अपने CNG वैरिएंट में यह कार आपको 25 से लेकर 28 के बीच का माइलेज निकालकर देती है. 

पर्फॉमेंस में क्या है हाल

पर्फॉमेंस में वैसे तो दोनों ही कारें शानदार हैं. Sunny के पेट्रोल इंजन में आपको 1.5 लीटर का इंजन मिलता है, जो 98-101 HP की पावर देने के साथ ही साथ 134 Nm का टॉर्क निकालकर देती है. वहीं, ऑरा की बात करें तो 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 83 PS / 113.8 Nm का टॉर्क जनरेट करती है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

चर्चा में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज? क्यों पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, शंकराचार्य का क्यों दिया हवाला

Aniruddhacharya Maharaj: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. बता दें कि,…

Last Updated: March 30, 2026 20:31:44 IST

जो गोली चलाएगा, वो कीमत चुकाएगा, अन्याय से लड़ने के तरीके होते हैं… नक्सलवाद पर अमित शाह की कुछ बड़ी बातें

गृहमंत्री अमित शाह ने आज लोकसभा में नक्सलवाद को खत्म करने को लेकर भाषण दिया.…

Last Updated: March 30, 2026 20:24:23 IST

CTET Result 2026: CBSE ने जारी किया 21वें संस्करण का परिणाम, यहां से डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

CTET Result 2026: CBSE ने आज CTET के 21वें संस्करण (फरवरी 2026) का परिणाम घोषित…

Last Updated: March 30, 2026 19:58:41 IST

बृजधाम में पंडित ने महिला श्रद्धालु से की अश्लीलता, फाड़े कपड़े, वीडियो बनता देख किया ये काम, मामला दर्ज

Brij Dham Viral News: बृजधाम में दर्शन के लिए निकली दो महिला श्रद्धालुओं के साथ…

Last Updated: March 30, 2026 19:49:57 IST

UP PCS Result 2024: 22वीं रैंक आते ही मंदिर में फूट-फूटकर रोने लगे आनंद, संघर्ष की कहानी सुन भर आएंगी आंखें

UP PCS में चयन की खबर मिलते ही हनुमान मंदिर में फूट-फूटकर रोने लगा यह…

Last Updated: March 30, 2026 19:39:31 IST