<

iPhone यूजर्स अब एक ही फोन में चला पाएंगे दो WhatsApp अकाउंट, कैसे काम करेगा ये फीचर

जानकारी के मुताबिक अब इस फीचर को आईफोन यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है. इस फीचर के जरिए आप अपने दोनों अकाउंट की पहचान कर सकते हैं. आइए समझते हैं आईफोन यूजर्स के लिए यह फीचर कैसे काम करेगा.

WhatsApp update: iPhone यूजर्स के लिए अक्सर नए-नए अपडेट और फीचर्स निकालता रहता है. एक बार फिर से आईफोन यूजर्स के लिए खुशखबरी है. आईफोन यूजर्स अब एक ही व्हाट्स एप में दो अकाउंट चला सकते हैं. इसस अब आप अपनी पर्सनल टैट्स को अलग और काम की चैट्स को अलग अकाउंट से चला सकते हैं. हालांकि, आईफोन से पहले यह फीचर एंड्रॉयड यूजर्स इस्तेमाल कर रहे थे. यह कोई नया फीचर नहीं है, लेकिन अब इसे आईफोन में उपलब्ध कराया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक अब इस फीचर को आईफोन यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है. इस फीचर के जरिए आप अपने दोनों अकाउंट की पहचान कर सकते हैं. आइए समझते हैं आईफोन यूजर्स के लिए यह फीचर कैसे काम करेगा. 

एक ही फोन न में चलेंगे दो अकाउंट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाट्सऐप ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि नए अपडेट के बाद आईफोन यूजर्स एक ही फोन में दो अकाउंट का इस्तेमाल कर सकेंगे. कुछ लोगों के मन में यह सवाल होगा कि दोनों अकाउंट की पहचान किस तरह की जा सकती है. बता दें कि ऐप के नीचे दिए गए टैब में दिखने वाली प्रोफाइल फोटी को देखकर आप आसानी से यह पहचान सकते हैं कि उस समय कौन सा अकाउंट एक्टिव है. इससे आप आसानी से बार-बार अपने चैट वाले अकाउट को बदल सकते हैं. 

पूरी तरह से सुरक्षित है ये फीचर

इस फीचर को लेकर आईफोन यूजर्स को डरने की जरूरत नहीं है. यह फीचर पूरी तरह से सुरक्षित है. आप अपने दोनों अकाउंट्स में अपनी चैट को पूरी तरह से सुरक्षित रख पाएंगे. कंपनी की ओर से यह साफ किया गया कि यूजर्स अपनी पूरी चैचट को सुरक्षित रख पाएंगे. इस फीचर में Meta AI सर्विस का भी ऑप्शन जोड़ा गया है. जिससे आप AI के फंक्शन्स को भी पूरी तरह से इस्तेमाल कर सकेंगे. इसके साथ ही साथ Meta AI का आपकी चैट की सुरक्षा पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ेगा. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

RCB vs SRH: आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी… इन खिलाड़ियों को हुआ IPL डेूब्यू, देखें प्लेइंग XI

RCB vs SRH Playing XI: आरसीबी ने ओपनिंग मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने…

Last Updated: March 28, 2026 19:17:37 IST

JMM MLA Accident: मौत को छूकर निकली तेज रफ्तार गाड़ी, इस एक चीज ने बचाई विधायक की जान, देखें हादसे की तस्वीर

झारखंड में JMM विधायक अनंत प्रताप देव की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट. एयरबैग ने बचाई…

Last Updated: March 28, 2026 19:21:47 IST

डोपामाइन ड्रेसिंग क्या होता है? जिसके पीछे तेजी से भाग रहे Gen Z, आपका मूड बनाने में कितना कारगर

Dopamine Dressings: आज के बदलते दौर में आए दिन एक नया ट्रेंड वायरल होते रहता…

Last Updated: March 28, 2026 19:03:40 IST

Ayodhya Fire Video: राम मंदिर से कुछ ही दूर पर लगी भीषण आग! धू-धू कर जला पंडाल, दिग्गज नेता भी थे मौजूद

अयोध्या के राम मंदिर के पास राजघाट पर मची अफरा-तफरी! महायज्ञ के दौरान अचानक भड़की…

Last Updated: March 28, 2026 19:08:14 IST

धर्म की आड़ में अपराध! इन फिल्मों-सीरीज ने ढोंगी बाबाओं की खोली पोल, चौथा नाम कर देगा हैरान

Movies-Series on Farzi Baba: हिंदी सिनेमा में ऐसी कई फिल्में और सीरीज बनी हैं, जिन्होंने…

Last Updated: March 28, 2026 18:33:52 IST

Ramp Walk Drama: दांत गिरा, पर हिम्मत नहीं, बीच स्टेज पर हुआ कुछ ऐसा, फिर मॉडल ने दिखाया असली कॉन्फिडेंस

Model Dentures Fall Off: वायरल वीडियो में 'मिस थाईलैंड' प्रतियोगिता के दौरान, कंटेस्टेंट कमोलवान चनाकागो…

Last Updated: March 28, 2026 18:13:17 IST