<

लॉन्च से पहले OnePlus 15T के फीचर्स लीक, शानदार डिजाइन के साथ मिलेगा बेहतरीन कैमरा, जानें कीमत

माना जा रहा है कि इस फोन को भारत में OnePlus 15s के नाम से लॉन्च किया जा सकता है. माना जा रहा है कि चीन में 23 से 29 मार्च के बीच में OnePlus 15T और iQOO Z11 को लॉन्च किया जा सकता है.

OnePlus 15T Price: इन दिनों OnePlus 15T स्मार्टफोन काफी चर्चा में है. हालांकि, भारत में अभी इसे लॉन्च नहीं किया गया है. लेकिन, माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन भारत में जल्दी ही एंट्री ले सकता है. फिलहाल इसे चीन में लॉन्च किए जाने की तैयारी में है. इस स्मार्टफोन में आपको दमदार बैटरी के साथ ही साथ शानदार कैमरा और बेहतरीन प्रोसेसर भी देखने को मिलता है. इस समार्टफोन में आपको इसमें फ्लैगशिप लेवल के फीचर्स ऑफर किए जाएंगे.

माना जा रहा है कि इस फोन को भारत में OnePlus 15s के नाम से लॉन्च किया जा सकता है. माना जा रहा है कि चीन में 23 से 29 मार्च के बीच में OnePlus 15T और iQOO Z11 को लॉन्च किया जा सकता है.  

किस कीमत पर हो सकता है लॉन्च?

OnePlus 15T के भारत में लॉन्च होने औरइसकी कीमत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, इसलिए फिलहाल इसकी कीमत का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है. देखा जाए तो कंपनी के पुराने स्मार्टफोन OnePlus 13T की कीमत लगभग 39000 रुपये थी. पुराने मॉडल के इस कीमत पर लॉन्च होने से यह अंदाजा लगया जा रहा है कि हो सकता हौ इसकी संभावित कीमत इससे ज्यादा यानि 40000 से ऊपर हो.  

OnePlus 15T के फीचर्स

OnePlus 15T में आपको Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ ही साथ 7,500mAh की बड़ी बैटरी भी दी जाती है. इस फोन में आपको 100W SuperVOOC का फास्ट चार्जिंग ऑप्शन मिलने के अलावा गेमिंग के लिए इस फोन में Wind Chaser Gaming टेक्नोलॉजी भी उपलब्ध है, जो 1.5K रेजोल्यूशन पर 165fp को भी सपोर्ट करता है. माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में आपको 16GB तक RAM और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज तक मिल सकती है. 

OnePlus 15T का कैमरा

OnePlus 15T में आपको 50MP का Sony Ultra Vision वाला रियर यानि मेन कैमरा देखने के लिए मिलता है. इसके साथ ही इस 50 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आपको पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलेगा, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम भी देगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आपको इस फोन में कंपनी 7x तक लॉसलेस जूम भी मिल सक ता है. माना जा रहा है कि अन्य महंगे फोन्स के साथ यह कैमरा में उन्हें काफी कड़ी टक्कर देगा. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST