<

इन फीचर्स और क्वालिटी के साथ मिलेगी रेनॉल्ट डस्टर ऑथेंटिक और निसान ग्रेवाइट 7-STR, जानें दोनों के बीच अंतर

Renault Duster Authentic MT vs Nissan Gravite 7-STR: डस्टर को जनवरी के आखिर में ही लॉन्च किया जा सकता है. वहीं, निसान ग्रेवाइट 7 STR को भी इसी महीने लॉन्च किया जाना था, लेकिन इसकी लॉन्च डेट फिलहाल आगे बढ़ा दी गई है. इन दोनों में से कौन सी कार आपके किफायती और वैल्यू फॉर मनी रहने वाली है यह हम इस लेख के माध्यम से जानेंगे.

Renault Duster Authentic MT vs Nissan Gravite 7-STR: रेनॉल्ट डस्टर इन दिनों में काफी चर्चा में है. माना जा रहा है कि डस्टर एक बार फिर से भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में अपना दबदबा बनाने के लिए तैयार है. कुछ साल से डस्टर भारत में नहीं बिक रही थी. लेकिन, इन दिनों डस्टर के लॉन्च होने की खबर तेज है. इस गाड़ी का मुकाबला निसान की ग्रेवाइट 7 STR से किया जा रहा है. हालांकि, दोनों ही गाड़ियां अभी भारत में लॉन्च नहीं हुई हैं. 

Renault Duster Authentic MT vs Nissan Gravite 7-STR: डस्टर को जनवरी के आखिर में ही लॉन्च किया जा सकता है. वहीं, निसान ग्रेवाइट 7 STR को भी इसी महीने लॉन्च किया जाना था, लेकिन इसकी लॉन्च डेट फिलहाल आगे बढ़ा दी गई है. इन दोनों में से कौन सी कार आपके किफायती और वैल्यू फॉर मनी रहने वाली है यह हम इस लेख के माध्यम से जानेंगे. 

दोनों गाड़ियों में क्या है अंतर?

देखा जाए तो रेनॉल्ट डस्टर और निसान ग्रेवाइट 7 STR में कई अंतर हैं, जो इन्हें अपने सेगमेंट में एक दूसरे से बिलकुल अलग बनाते हैं. हालाकि, दोनों ही गाड़ियां 1.0 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ आती हैं. डस्टर में 999 सीसी का 3 सिलेंडर इंजन देखने को मिलता है. वहीं, निसान में भी 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है. वहीं, डस्टर 5 सीटर (Duster Car Sitting Capacity) कार है, जबकि ग्रेवाइट में 7 लोगों की सिटिंग दी गई है. वहीं, डस्टर 6 गेयर के साथ आती है और ग्रेवाइट में 5 गियर का मैन्युअल ट्रांसमिशन दिया गया है. 

फीचर्स में कौन है ज्यादा आगे?

इन दोनों ही कारों के फीचर्स काफी अच्छे और आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस हैं. डस्टर में सेफ्टी फीचर के तौर पर एक बीप अलार्म दिया गया है, जोकि 80 की स्पीड पार करने के बाद बीप करेगा और 120 से ज्यादा जाने पर लगातार बीप करेगा. इसके साथ ही डस्टर BS6 फेस 2 के साथ आती है. वहीं, ग्रेवाइट में आपको 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रुमेंटल क्लस्टर (Digital Instrument Cluster) मिलने के साथ ही एप्पल कार प्ले की भी सुविधा मिलती है. साथ ही रियर पार्किंग सेंसर्स भी देखने को मिल जाते हैं. 

कौन सी कार लेना रहेगा वैल्यू फॉर मनी?

अगर आप एक एसयूवी वाली फील लेना चाहते हैं तो डस्टर ले सकते हैं. लेकिन, वैल्यू फॉर मनी कार चाहते हैं तो कम कीमत में ग्रेवाइट को पसंद कर सकते हैं. जानकारी के मुताबिक डस्टर मार्केट में 10 लाख की शुरूआती कीमत से 17. 79 लाख रुपये तक बिकेगी. वहीं, ग्रेवाइट आपको 6 लाख से 9.68 लाख की कीमत में देखने को मिल जाएगी. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

IPL 2026: RCB को तगड़ा झटका, एक और खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर, श्रीलंका क्रिकेट का दखल

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तगड़ा झटका लगा है. श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान…

Last Updated: March 26, 2026 20:50:54 IST

Viral Video: अरे भाई! पेट्रोल के लिए ये क्या कर रहे लोग, पानी के टैंक में तेल भरवाने पहुंचा युवक, वीडियो वायरल

Petrol Tank Viral Video: अयोध्या-बस्ती राजमार्ग पर एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जिसने लोगों का…

Last Updated: March 26, 2026 20:28:51 IST

Maa Siddhidatri Puja: नवमी पर ऐसे करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, सफल होंगे कार्य, मुहूर्त, मंत्र और कथा

Chaitra Navratri 2026 Day 9: आज शक्ति साधना के नवरात्रि महापर्व की नवमी तिथि का…

Last Updated: March 26, 2026 20:11:33 IST

बर्फबारी का लेना चाहते हैं मजा, तो कहां-कहां होगा Snow Fall, ये जगह होने वाली हैं परफेक्ट

अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं और स्नो फॉल देखना चाहते हैं, तो…

Last Updated: March 26, 2026 19:47:33 IST

Vivek Agnihotri: ऑपरेशन सिंदूर पर बनेगी फिल्म, विवेक अग्निहोत्री दिखाएंगे भारत की सीक्रेट स्ट्राइक की कहानी

Operation Sindoor Movie: विवेक अग्निहोत्री अप्रैल 2025 में पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकवादी…

Last Updated: March 26, 2026 19:44:07 IST

अहमदाबाद-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, कितना किराया और क्या होगा रूट?

रेलवे बोर्ड ने अहमदाबाद-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दे दी है. इसके लिए शेड्यूल…

Last Updated: March 26, 2026 19:17:30 IST