<

रॉयल एनफील्ड की सबसे दमदार बुलेट आ रही है-मिलेगा इंटरसेप्टर जैसा पावरफुल इंजन

Royal Enfield Bullet 650: रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 अब तक की सबसे पॉवरफुल बुलेट है. स्टील ट्यूबलर फ्रेम पर बनी बुलेट 650 में आगे 19-इंच के पहिए और पीछे 18-इंच के पहिए लगे हैं. 243 किलोग्राम वज़न के साथ, ये मोटरसाइकिल भारी और स्थिर दोनों ही लगती है.

Royal Enfield Bullet 650: रॉयल एनफील्ड जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी पावरफुल मोटरसाइकिल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 इसका सबूत है. कंपनी ने कुछ दिन पहले इसे EICMA 2025 में दिखाया था, और अब भारत में लॉन्च से पहले इस मोटरसाइकिल ने गोवा में मोटरवर्स 2025 में डेब्यू किया है. रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 के ‌भारत में जनवरी 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है.

लॉन्च होने पर रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 इस पावरफुल टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी की सबसे पावरफुल बुलेट मोटरसाइकिल होगी. यह कंपनी की 650cc मोटरसाइकिल रेंज में एक नया एडिशन होगा. जिसमें अभी Bear 650, Super Meteor 650, Classic 650, Continental GT 650, Shotgun 650, और Interceptor 650 जैसे मॉडल शामिल है. अगर आप Royal Enfield Bullet 650 खरीदने का इंतजार कर रहे है तो हम इस खबर के जरिए आपको साथ इसके बारे में कुछ जरूरी बाते बताने जा रहे है.

Royal Enfield Bullet 650: लुक

Royal Enfield Bullet 650 अब तक की सबसे पावरफुल Bullet है. Bullet ऑटोमेकर के सबसे पॉपुलर और आइकॉनिक मॉडल्स में से एक है. Bullet 650 अपने आइकॉनिक लुक को बनाए रखती है. इसका सीधा राइडिंग स्टांस सड़क पर एक मजबूत प्रेजेंस देता है. इसमें क्लासिक विंग्ड बैज, टियरड्रॉप फ्यूल टैंक पर हाथ से पेंट की गई पिनस्ट्राइप्स और सिग्नेचर टाइगर-आई पायलट लैंप, साथ ही क्रोम-एनक्रस्टेड रेट्रो-थीम वाला गोल LED हेडलैंप और मल्टी-स्पोक व्हील्स है.

Royal Enfield Bullet 650: लंबी दूरी बनी

राइड कम्फर्ट हमेशा से कई रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलों की पहचान रही है. खासकर बुलेट की। बुलेट 650 भी इससे अलग नहीं है, यह इसी नियम को अपनाती है. मोटरसाइकिल में एक लंबी और चौड़ी बेंच सीट है जिस पर ज़्यादातर राइडर आराम से बैठ सकते है. स्टील ट्यूबलर फ्रेम पर बनी बुलेट 650 में 19-इंच के फ्रंट व्हील और 18-इंच के रियर व्हील है. 243 kg वज़न वाली यह मोटरसाइकिल भारी और स्टेबल दोनों लगती है. सेफ्टी फीचर्स में दोनों तरफ डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS शामिल है. एक USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और LED हेडलैंप इसकी सुविधा को और बढ़ाते है.

Royal Enfield Bullet 650: डाइमेंशन और इंजन

रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 की खास बात वही 648 cc का पैरेलल-ट्विन इंजन है जो इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल GT में भी लगता है. यह एयर-ऑयल-कूल्ड इंजन 47 bhp की पीक पावर और 52.3 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है. यह इंजन बुलेट 350 की तुलना में बहुत ज़्यादा स्मूथ राइड का वादा करता है. यह छह-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Recent Posts

गुमनाम सड़कें, शांत रास्ते… 30 सेकंड में घर के बाहर से उड़ाई गायब हो गई कार, ऐसे करें बचाव

दिल्ली में एक बार फिर चोरों ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.…

Last Updated: April 11, 2026 19:45:06 IST

Shivang Kumar: उस्मान तारिक जैसा है SRH का यह स्पिनर; कभी छोड़ दिया था क्रिकेट, फिर धोनी की फिल्म ने बदल दी किस्मत!

SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिनर शिवांग कुमार की कहानी किसी फिल्म से कम…

Last Updated: April 11, 2026 19:59:26 IST

अरे मैडम आपकी… कपड़ों को लेकर फिर ट्रोल हुईं आयशा शर्मा, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कन

एक्ट्रेस आयशा शर्मा एक बार फिर अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हो रही हैं. दरअसल…

Last Updated: April 11, 2026 19:09:35 IST

दिल्ली में छोटे-छोटे चैंबरों में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा तो खुल गए सारे भेद

Delhi Police: सेंट्रल दिल्ली में अजमेरी गेट के पास एस.एन. मार्ग पर एक कोठे में…

Last Updated: April 11, 2026 18:40:17 IST

Rohit Sharma: ‘मैंने भी आपके अंडर ही…’ हार्दिक ने MI में रोहित के 15 साल पुरे होने पर जो कहा, जीत लिया सबका दिल!

रोहित शर्मा: मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा के बेमिसाल 15 साल! कप्तान हार्दिक पंड्या ने…

Last Updated: April 11, 2026 18:27:52 IST

जहां चोरी का बनाया प्लान, वहीं हुआ इलाज… रात भर झूले की तरह शटर में लटका रहा चोर

गाजियाबाद के वैशाली में एक चोर क्लिनिक में चोरी करने पहुंचा. इसी दौरान उसका सिर…

Last Updated: April 11, 2026 18:22:19 IST