Samsung Product Review: 4 साल पहले खरीदा 3 लाख का सैमसंग फ्रिज खराब हुआ, तो कस्टमर केयर ने 'स्पेयर पार्ट नहीं है' कहकर पल्ला झाड़ लिया. जानिए कैसे एक ग्राहक का महंगा फ्रिज स्पेयर पार्ट न मिलने से कबाड़ बन गया और सोशल मीडिया पर सैमसंग की सर्विस पर कैसे कैसे सवाल उठ रहे हैं.
Samsung Fridge Issue: 3 लाख का फ्रिज बना कबाड़! सैमसंग की घटिया सर्विस से परेशान ग्राहक, सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा
Samsung After-Sales Service: इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung के प्रोडक्ट्स और आफ्टर-सेल्स सर्विस को लेकर ग्राहकों का गुस्सा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. कभी मार्केट में अपनी सर्विस और टिकाऊ सामानों के लिए जानी जाने वाली कंपनी सैमसंग की सर्विस अब दिन-ब-दिन घटिया होती जा रही है. सोशल मीडिया पर रोज ऐसे मामले देखने को मिल रहे हैं जहाँ महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने के बाद भी ग्राहकों को सिर पटकना पड़ रहा है.
ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है, जहाँ 3 लाख रुपये का महंगा फ्रिज अब कबाड़ बनकर रह गया है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
सचिन कुमार तंवर (@SachinKumarTan7) नाम के एक ग्राहक ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X (ट्विटर) पर सैमसंग की क्लास लगाते हुए अपना दर्द साझा किया है. सचिन ने बताया कि उन्होंने 4 साल पहले 3 लाख रुपये खर्च करके सैमसंग का एक प्रीमियम फ्रिज खरीदा था. अब जब फ्रिज में खराबी आई, तो सैमसंग कस्टमर केयर ने हाथ खड़े कर दिए और कहा कि इसका स्पेयर पार्ट उपलब्ध ही नहीं है.
जब ग्राहक ने X पर शिकायत की, तो सैमसंग इंडिया ने एक औपचारिक मैसेज लिखकर मैटर को सुलझाने का आश्वासन दिया. लेकिन सचिन के मुताबिक, अगले दिन तक किसी ने उनसे संपर्क ही नहीं किया.
गुस्साए ग्राहक ने लिखा ‘कल शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक किसी का फोन नहीं आया. क्या सोशल मीडिया पर शिकायतों को ऐसे ही निपटाया जाता है? 3 लाख का फ्रिज 4 साल में कबाड़ बन गया और अब कह रहे हैं कि पार्ट्स नहीं हैं! सैमसंग की सर्विस बेहद शर्मनाक है.’
@Samsung @SamsungIndia Most ridiculous service
Bought a refrigerator for 3 lac and now ur customer care is saying spare part is not available
BULLISHIT
Never seen such a pathetic reply from a world renowned company
— Sachin Kumar Tanwar (@SachinKumarTan7) September 28, 2026
अगर आपको लगता है कि यह कोई इकलौता मामला है, तो आप गलत हैं. सोशल मीडिया पर नजर डालें तो हर दूसरे दिन लोग सैमसंग के फोन, टीवी और बाकी सामानों की घटिया सर्विस से परेशान होकर पोस्ट डाल रहे हैं:
सुरिंदर सिंह सूरी (@Surinderssuri) ने बताया कि उनके M52 मोबाइल की डिस्प्ले पर अचानक ‘ग्रीन लाइन’ आ गई. उन्होंने आरोप लगाया कि सैमसंग महंगे दामों में घटिया डिस्प्ले बेचकर लोगों को ठग रहा है और उसे बदलने के नाम पर भारी रकम मांग रहा है.
प्रियांक सिंघवी (@priyanknsinghvi) ने तो यहाँ तक कह दिया कि सैमसंग इंडिया की घटिया सर्विस ही सबसे बड़ी वजह है कि लोगों को अब अन्य ब्रांड्स पर शिफ्ट हो जाना चाहिए. यहाँ न तो कोई जिम्मेदारी है और न ही प्रोफेशनल रवैया.
देविदास शनभाग (@ShanbhagDevidas) ने नया प्रोडक्ट खरीदा जो महज 4 महीने में बंद हो गया. शिकायत करने पर सैमसंग स्टोर के कर्मचारी ने इंजीनियर भेजने के बजाय उल्टा ग्राहक को ही धीमे बोलने और शांत रहने की हिदायत दे डाली.
अमरीश प्रधान (@sgamresh): सीनियर सिटीजंस द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले टीवी की मरम्मत में कंपनी ने 1.5 महीने लगा दिए और आखिरकार बिना कोई ठोस वजह दिए शिकायत बंद कर दी. उन्होंने साफ कहा कि वे अब कभी सैमसंग का कोई सामान नहीं खरीदेंगे.
3 लाख रुपये जैसे भारी-भरकम बजट में सामान खरीदने के बाद भी अगर पार्ट्स न मिलने का बहाना मिले, तो आम ग्राहक किस पर भरोसा करे? सैमसंग की इस तरह की बेपरवाही से यह साफ दिख रहा है कि कंपनी को अब अपने ग्राहकों के पैसों और उनकी परेशानियों से कोई खास फर्क नहीं पड़ रहा है.
National level performance के बाद MBA Student Prem Kumar Shreshtha को Global Championship में compete…
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. नांदेड़…
Agra Wife Murder Case: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी…
अलवर की 28 वर्षीय एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके इंस्टाग्राम मित्र अभिषेक…
Nashik Central Jail Viral Video: नासिक रोड सेंट्रल जेल के अंदर कथित तौर पर ड्रग्स…
बेगूसराय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया…