<

सैमसंग की सर्विस ने पार की बेशर्मी की सारी हदें! हफ्तों के मेंटल टॉर्चर के बाद भड़के यूजर ने सोशल मीडिया पर खोल दी पोल!

Samsung Fridge Cooling Issue: सैमसंग के होम अप्लायंसेज पर भरोसा करके लाखों खर्च करने वाले ग्राहकों को जब हफ्तों तक सर्विस के नाम पर सिर्फ टरकाया जाए, तो उनका गुस्सा फूटना लाजमी है. हाल ही में एक ग्राहक ने कंपनी की लचर सर्विस और मेंटल टॉर्चर से तंग आकर सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है. आखिर 7 दिनों तक चक्कर काटने के बाद ग्राहक के साथ ऐसा क्या हुआ कि सरेआम पोल खोलनी पड़ी?

बड़ी-बड़ी टेक और होम अप्लायंसेज कंपनियां प्रोडक्ट्स बेचते वक्त तो 24×7 सर्विस का दावा करती हैं, लेकिन जब सच में प्रोडक्ट में खराबी आती है, तब सर्विस पाना किसी सिरदर्द से कम नहीं होता. ऐसा ही एक मामला अब दिग्गज टेक ब्रांड सैमसंग के साथ सामने आया है. खराब आफ्टर-सेल्स सर्विस और कस्टमर सपोर्ट में हो रही देरी से परेशान होकर एक ग्राहक ने सोशल मीडिया पर कंपनी की जमकर क्लास लगा दी है. केवल एक छोटी सी समस्या की जांच के लिए हफ़्तों तक लटकाए जाने पर यूज़र का गुस्सा फूट पड़ा है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर Siddhant Goyal (@siddhantgoyal) नाम के एक यूज़र ने @SamsungIndia को टैग करते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई और अपने खराब अनुभव को शेयर किया.

यूज़र ने गुस्सा ज़ाहिर करते हुए पोस्ट में लिखा, ‘आप लोगों की सर्विस टीम और सर्विस सेंटर सबसे घटिया हैं. 7 दिन बीत चुके हैं और मेरी शिकायत पेंडिंग पड़ी है. सर्विस सेंटर वाले कॉल्स का कोई जवाब नहीं देते और ऑटोमेटेड टोल-फ्री नंबर पर सिर्फ यही सुनने को मिलता है कि ‘इट्स अंडर प्रोसेस’ (यह प्रक्रिया में है). लेकिन गंभीरता से सोचें, क्या समस्या की पहचान करने में ही सात दिन लग जाएंगे?’

कौन-सा प्रोडक्ट था और क्या थी समस्या?

यूज़र द्वारा शेयर की गई सर्विस रिक्वेस्ट ट्रैकिंग की तस्वीर के अनुसार सैमसंग का 324L Twin Cooling Plus™ Double Door रेफ्रिजरेटर है. यूजर के अनुसार फ्रिज में कूलिंग और टेम्परेचर से जुड़ी समस्या थी. यूज़र ने सर्विस रिक्वेस्ट दर्ज की थी, लेकिन 7 दिन बीत जाने के बावजूद भी सर्विस टीम समस्या का सही कारण पता नहीं लगा पाई. सर्विस सेंटर से कोई कॉल रिस्पॉन्स न मिलने और कस्टमर केयर से सिर्फ ऑटोमेटेड जवाब मिलने की वजह से ग्राहक को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

कस्टमर सपोर्ट और आफ्टर-सेल्स सर्विस पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों के कस्टमर सपोर्ट सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है. सर्विस सेंटर के कर्मचारियों द्वारा कॉल न उठाना ग्राहकों के भरोसे को तोड़ता है. जब ग्राहक किसी समस्या में फंसा हो, तो उसे ऑटोमेटेड टोल-फ्री मैसेजेस की जगह किसी इंसान (एजेंट) से बात करके सही जानकारी की उम्मीद होती है. फ्रिज जैसे दैनिक उपयोग के ज़रूरी सामान के खराब होने पर हफ्ते भर का समय लगना ग्राहक के लिए बेहद परेशानी भरा होता है.

आज के डिजिटल दौर में ग्राहक केवल प्रोडक्ट की क्वालिटी नहीं देखता, बल्कि उसकी पहली पसंद बेहतरीन कस्टमर सर्विस होती है. अगर सैमसंग जैसी बड़ी ब्रांड्स समय पर रिपेयर और रिस्पॉन्स नहीं दे पाती हैं, तो इसका सीधा असर उनकी ब्रांड वैल्यू और ग्राहकों के भरोसे पर पड़ता है. अब देखना यह होगा कि सोशल मीडिया पर क्लास लगने के बाद सैमसंग इस ग्राहक की समस्या को कितनी जल्दी हल करता है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी पर अविनाश मिश्रा का कब्जा, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और क्या-क्या जीता

khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…

Last Updated: October 4, 2026 23:44:38 IST

पूरे इलाके की जिम्मेदारी हमारी नहीं…सेवादार पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, बागेश्वर धाम में सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक

Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 4, 2026 23:21:45 IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, बिहार का युवक गोपनीय जानकारी शेयर करते पकड़ा, हिरासत में लिया

Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…

Last Updated: October 4, 2026 23:17:33 IST

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST

Premanand Maharaj Ashram: दीपक लोधी की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बढ़ा विवाद, सामने आया ‘दो गुट’ का दावा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…

Last Updated: October 4, 2026 22:43:46 IST

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST