Live TV
Search
Home > टेक – ऑटो > Samsung Launch 2026: पहली बार आया ‘Ultra’ फोल्डेबल फोन, धांसू फीचर्स के साथ Watch 9 भी लॉन्च; जानें कीमत

Samsung Launch 2026: पहली बार आया ‘Ultra’ फोल्डेबल फोन, धांसू फीचर्स के साथ Watch 9 भी लॉन्च; जानें कीमत

सैमसंग ने भारत में Galaxy Z Fold 8 Ultra, Fold 8 और Flip 8 लॉन्च किए. 200MP कैमरा, AI फीचर्स और 7 साल के अपडेट्स के साथ जानें सभी फोन्स की कीमत व फीचर्स.

Written By:
Last Updated: July 22, 2026 22:36:02 IST

Mobile Ads 1x1

सैमसंग ने बुधवार (22 जुलाई, 2026) को भारत में अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की 8वीं जनरेशन लॉन्च कर दी है. इस नए लाइनअप में Galaxy Z Fold 8 Ultra, Z Fold 8 और Z Flip 8 शामिल हैं. खास बात यह है कि कंपनी ने पहली बार अपने फोल्डेबल पोर्टफोलियो में ‘Ultra’ मॉडल पेश किया है. इसके साथ ही टेक दिग्गज ने Galaxy Watch Ultra 2 और Watch 9 को भी बाजार में उतारा है.

ये सभी Galaxy Z8 सीरीज फोन Android 17 पर आधारित One UI 9 पर काम करते हैं. सैमसंग ने इनके साथ 7 साल के OS अपडेट्स और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है. कंपनी का कहना है कि भारतीय यूजर्स फोल्डेबल डिवाइसेज का इस्तेमाल सबसे ज्यादा कंटेंट देखने, AI का फायदा उठाने और फोटोग्राफी-वीडियो मेकिंग के लिए कर रहे हैं. डिजाइन के मोर्चे पर भी बड़ा बदलाव करते हुए सैमसंग ने इस बार फोल्डेबल फोन्स में फ्लेक्स टाइटेनियम प्लेट का इस्तेमाल किया है.

Galaxy Z Fold 8 Ultra: पहली बार अल्ट्रा अवतार

  • डिस्प्ले: इसमें 8 इंच की QXGA+ Dynamic AMOLED 2X मेन स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. बाहर की तरफ 6.5 इंच की FHD+ कवर डिस्प्ले मौजूद है.
  • डिजाइन व वजन: अनफोल्ड (खोलने) होने पर यह फोन महज 4.1mm और फोल्ड रहने पर 8.9mm पतला रहता है. इसका वजन 215 ग्राम है.
  • सुरक्षा व मजबूती: फ्रंट कवर पर Corning Gorilla Glass Ceramic 3 और बैक में Corning Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन मिलती है. यह फोन IP48 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंट है.
  • प्रोसेसर व बैटरी: इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर लगा है. फोन में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
  • कैमरा: रियर में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 10MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है. सेल्फी के लिए कवर और मेन स्क्रीन दोनों पर 10MP-10MP के कैमरे मिलते हैं.

Galaxy Z Fold 8: पासपोर्ट स्टाइल का नया अंदाज

  • डिस्प्ले: इसमें 7.6 इंच की QXGA+ मेन डिस्प्ले और 5.5 इंच की FHD+ कवर डिस्प्ले दी गई है. दोनों ही स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करती हैं.
  • डिजाइन व वजन: पासपोर्ट स्टाइल वाले इस फोन का वजन 201 ग्राम है. यह अनफोल्ड स्थिति में 4.5mm और फोल्ड होने पर 9.7mm मोटा है.
  • सुरक्षा व मजबूती: इसमें भी कवर पर Gorilla Glass Ceramic 3 और बैक में Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है. साथ ही IP48 रेटिंग मिलती है.
  • प्रोसेसर व बैटरी: फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस है. इसमें 4,800 mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
  • कैमरा: इसमें पीछे 50MP का मेन कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मौजूद है. फ्रंट में 10MP (कवर) और 10MP (मेन स्क्रीन) के कैमरे दिए गए हैं.

Galaxy Z Flip 8: कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश

  • डिस्प्ले: अंदर की तरफ 6.9 इंच की FHD+ डिस्प्ले (120Hz) और बाहर की तरफ 4.1 inch की HD+ Super AMOLED कवर स्क्रीन (60-120Hz) दी गई है.
  • डिजाइन व वजन: इस फोन का वजन सिर्फ 180 ग्राम है. अनफोल्ड करने पर यह 6.1mm और फोल्ड करने पर 13.1mm का हो जाता है.
  • सुरक्षा व मजबूती: कवर स्क्रीन पर Gorilla Glass Victus 2 और बैक पैनल पर ग्लास फाइबर-रेनफोर्स्ड पॉलिमर का इस्तेमाल हुआ है. यह IP48 रेटिंग के साथ आता है.
  • प्रोसेसर व बैटरी: इसमें Exynos 2600 प्रोसेसर दिया गया है. 4,300 mAh की बैटरी के साथ 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.
  • कैमरा: इसमें 50MP प्राइमरी और 12MP अल्ट्रा-वाइड रियर कैमरा सेटअप है. सेल्फी के लिए 10MP का लेंस दिया गया है.

नई स्मार्टवॉच: Watch Ultra 2 और Watch 9

  • Galaxy Watch Ultra 2: 47mm डायल साइज में आने वाली इस वॉच में 1.52 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक जाती है. इसमें 2GB RAM, 64GB स्टोरेज और 800 mAh की बैटरी दी गई है. पानी से सुरक्षा के लिए इसे IP69K रेटिंग और 10ATM सर्टिफिकेशन मिला है.
  • Galaxy Watch 9: यह स्मार्टवॉच 40mm और 44mm डायल साइज में उपलब्ध होगी. इसमें 1.47 इंच की Super AMOLED AOD स्क्रीन (3,000 निट्स ब्राइटनेस) और 445 mAh की बैटरी मिलती है. इसे IP68 रेटिंग और 5ATM सर्टिफिकेशन हासिल है.
  • दोनों ही वॉच Qualcomm Snapdragon Wear Elite प्रोसेसर पर चलती हैं और सैमसंग के One UI 9 Watch (Wear OS) पर काम करती हैं.

कीमत और उपलब्धता (Price in India)

Galaxy Z Fold 8 Ultra

  • 12GB + 256GB: ₹1,99,999
  • 12GB + 512GB: ₹2,19,999
  • 16GB + 1TB: ₹2,25,999
  • (कलर: ग्रेफाइट, क्रीम, वायलेट शैडो और ग्रीन शैडो – ऑनलाइन एक्सक्लूसिव)

Galaxy Z Fold 8

  • 12GB + 256GB: ₹1,79,999
  • 12GB + 512GB: ₹1,99,999
  • 16GB + 1TB: ₹2,39,999
  • (कलर: ग्रेफाइट, क्रीम, लैवेंडर और पिस्ताचियो – ऑनलाइन एक्सक्लूसिव)

Galaxy Z Flip 8

  • 12GB + 256GB: ₹1,24,999
  • 12GB + 512GB: ₹1,44,999
  • (कलर: ग्रेफाइट, क्रीम, पिंक और मिंट – ऑनलाइन एक्सक्लूसिव)

MORE NEWS