Live TV
Search
Home > टेक – ऑटो > Samsung AC Issue: ‘पैसे ऐंठ लिए, अब तमीज भी भूल गए?’: सैमसंग की ‘गुंडागर्दी’ पर भड़का ग्राहक! ओनर पर लगाया बदतमीजी का आरोप

Samsung AC Issue: ‘पैसे ऐंठ लिए, अब तमीज भी भूल गए?’: सैमसंग की ‘गुंडागर्दी’ पर भड़का ग्राहक! ओनर पर लगाया बदतमीजी का आरोप

Samsung Service Complaint:सैमसंग AC की खराब सर्विस और रिपेयर स्टोर ओनर के बुरे व्यवहार पर उत्तरप्रदेश के बदायूं के मयंक उपाध्याय ने X (ट्विटर) पर अपनी भड़ास निकाली है. नया AC खराब होने और शिकायत के बाद भी समाधान न मिलने पर सोशल मीडिया पर उनका गुस्सा फूट पड़ा. इस मामले पर कई यूजर ने Consumer Protection Act के तहत सख्त कार्रवाई और सैमसंग से जवाब मांगा है. जानिए क्या है पूरा मामला.

Written By:
Last Updated: September 23, 2026 21:17:38 IST

Mobile Ads 1x1

बड़े-बड़े विज्ञापन और बेहतर सर्विस के दावे करके ग्राहकों से हजारों रुपये ऐंठने वाली मल्टीनेशनल कंपनी सैमसंग की आफ्टर-सेल्स सर्विस की एक बार फिर पोल खुल गई है. नए-नए इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स बेचते वक्त तो कंपनी बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन जब सर्विस देने की बारी आती है तो ग्राहकों को दफ्तरों के चक्कर काटने पर मजबूर कर दिया जाता है. सैमसंग के कस्टमर सपोर्ट और उसके अधिकृत रिपेयर सेंटर्स का रवैया कितना लापरवाह और बदतमीज हो चुका है, इसका एक ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं से सामने आया है.

क्या है पूरा मामला?

बदायूं के रहने वाले मयंक उपाध्याय (@panditmayank1) नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना दर्द और गुस्सा जाहिर किया है. मयंक के मुताबिक, उन्होंने बीते जुलाई महीने में सैमसंग का एक एसी खरीदा था. कुछ ही महीनों में जब एसी ने कूलिंग करना बंद कर दिया, तो उन्होंने 18 सितंबर को कंपनी के पास ऑफिशियल शिकायत दर्ज करवाई.

शिकायत दर्ज होने के बावजूद कई दिनों तक कोई नहीं आया. बार-बार कॉल करने और परेशान होने के बाद आखिरकार एक तकनीशियन उनके घर पहुंचा. लेकिन तकनीशियन ने आकर सिर्फ एसी देखा और बिना कोई मरम्मत किए या समस्या सुलझाए वहां से जाने लगा. जब मयंक ने उससे पूछा कि, ‘भैया, जब कुछ करना ही नहीं था तो आप आए ही क्यों?’ तो तकनीशियन ने बात बनाने के बजाय सीधे सर्विस स्टोर के ओनर को फोन लगा दिया.

सर्विस सेंटर ओनर पर बदतमीजी का आरोप

ग्राहक का आरोप है कि बदायूं में सैमसंग रिपेयर स्टोर के ओनर सौरभ अग्रवाल ने फोन पर बात करते ही अपना आपा खो दिया. स्टोर ओनर ने ग्राहक से बेहद अभद्र, घटिया और घमंड भरी भाषा में बात की. इस बदतमीजी से परेशान होकर मयंक ने लोगों से अपील की है कि वे सैमसंग इंडिया का कोई भी प्रोडक्ट न खरीदें. उन्होंने कंपनी को टैग करते हुए लिखा कि सैमसंग को उन लोगों को तमीज और भाषा सिखानी चाहिए जिन्हें उन्होंने फ्रेंचाइजी या ओनरशिप दे रखी है.

कंपनी का वही पुराना कॉपी-पेस्ट जवाब

सोशल मीडिया पर मामला तूल पकड़ने के बाद सैमसंग इंडिया (@SamsungIndia) ने हमेशा की तरह एक रटा-रटाया जवाब चिपका दिया. कंपनी ने लिखा, ‘Hi Mayank, we’re truly sorry for your experience. Please share your concern and contact details via DM we’ll look into it promptly.’

Screenshot 20260923 210414

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा!

इस मामले पर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. यूजर कल्पना श्रीवास्तव ने इसे उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम (Consumer Protection Act) का स्पष्ट उल्लंघन बताते हुए जांच, दोषी पर कठोर कार्रवाई और कानूनी कदम उठाने की चेतावनी दी है. वहीं, यूजर नितिन अग्रवाल ने आरोप लगाया कि सिर्फ AC ही नहीं बल्कि सैमसंग के फ्रिज भी घटिया क्वालिटी के हैं और वारंटी खत्म होते ही खराब होने लगते हैं. सुधा साहू का कहना है कि ग्राहक के साथ ऐसा व्यवहार किसी भी जिम्मेदार ब्रांड को शोभा नहीं देता; समय पर सर्विस और सम्मानजनक भाषा सर्विस सेंटर की जिम्मेदारी है. इसके अलावा अभिषेक भारती, श्वेता श्रीवास्तव और दीपिका रस्तोगी जैसे कई अन्य यूजर्स ने भी सैमसंग इंडिया को टैग करते हुए मामले की जल्द से जल्द जांच करके पीड़ित ग्राहक को उचित समाधान देने की मांग की है.   

MORE NEWS