Samsung Fake Complaint Closure: सोशल मीडिया पर X पोस्ट के जरिए एक यूजर ने सैमसंग के सर्विस सेंटर का एक ऐसा सच सामने लाया है, जिसे देखकर हर कोई दंग है. कंपनी पर भरोसा करके ग्राहक ने मॉनिटर ख़रीदा, जब मॉनिटर बंद पड़ गया तो सर्विस सेंटर ने ऐसी गंदी चाल चली, जिससे सैमसंग की सर्विस का सच सामने आ गया है. जानिए कैसे समाधान देने के नाम पर सैमसंग गंदा खेल खेला...
Samsung सर्विस दे रहा है या मजाक कर रहा? खराब मॉनिटर लेकर परेशान घूमता रहा ग्राहक और कंपनी ने पीछे से कर दिया बड़ा खेल!
Samsung After-Sales Support: सैमसंग के घटिया आफ्टर-सेल्स सपोर्ट और लापरवाही का एक नया और गंभीर मामला सामने आया है. भारी-भरकम दाम में अपने प्रोडक्ट्स बेचने वाला यह ब्रांड किस तरह ग्राहकों की मुसीबत पर आँखें मूंद लेता है, इसकी बानगी सोशल मीडिया पर देखने को मिली है. एक यूज़र का काम काज ठप पड़ा हुआ है, लेकिन कंपनी के सपोर्ट सिस्टम ने ऐसी घटिया हरकत की कि कोई भी हैरान रह जाए. समाधान देने के बजाय कागजों पर फर्जीवाड़ा करके मामले को रफा-दफा करने का घिनौना खेल सामने आया है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर Umashankar Jaiswal (@108Umashankar) नाम के ग्राहक ने सैमसंग इंडिया और राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (@jagograhakjago) को टैग करते हुए अपनी आपबीती साझा की.
पीड़ित यूज़र ने दर्द बयां करते हुए लिखा, ‘@SamsungIndia @Samsung मेरा मॉनिटर 14/09/26 से बंद पड़ा है. शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला. मेरा पूरा बिजनेस रुका हुआ है. आज के बाद मैं किसी को सैमसंग का प्रोडक्ट कैसे रिकमेंड करूंगा? कृपया मदद करें.’
बात यहीं खत्म नहीं हुई. जब ग्राहक ने अपने सर्विस रिक्वेस्ट का स्टेटस चेक किया, तो सैमसंग की सबसे बड़ी फर्जीवाड़ा सामने आया है.
@SamsungIndia @Samsung Mera Monitor 14/09/26 se band hai Complaint karne ke baad bhi koi response nahi mila.
Mera pura business ruka hua hai.
Aaj ke baad main kaise Samsung ka product kisi ko recommend karunga
Please help
9889078540
9454765600@jagograhakjago— Umashankar Jaiswal (@108Umashankar) September 16, 2026
यूज़र ने अपने दूसरे पोस्ट में सर्विस ट्रैकिंग का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘बिना शिकायत हल किए ही केस को फेक तरीके से क्लोज कर दिया गया है. मेरी शिकायत को जल्द से जल्द सुलझाया जाए.’
स्क्रीनशॉट में साफ दिख रहा है कि सर्विस रिक्वेस्ट (202609151126334739) के स्टेटस पर लिख दिया गया, ‘Customer Issue Resolved through Technical Advice (TA)’. यानी बिना किसी इंजीनियर के घर पहुंचे या मॉनिटर ठीक किए, सिस्टम में झूठ दर्ज कर दिया गया कि ग्राहक की समस्या दूर हो चुकी है.
बिजनेस का नुकसान कौन भरेगा? मॉनिटर बंद होने से ग्राहक का पूरा काम रुका पड़ा है. क्या कंपनी इस नुकसान की भरपाई करेगी? शिकायत को बिना सुलझाए कागज़ों में ‘Resolved’ दिखा देना सीधे तौर पर ग्राहकों के साथ धोखा है ताकि कंपनी अपना सर्विस रिकॉर्ड अच्छा दिखा सके. अब ग्राहक को राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन तक का दरवाज़ा खटखटाने पर मजबूर होना पड़ रहा है. सैमसंग जैसे बड़े ब्रांड का यह रवैया साफ दिखाता है कि सामान बेचने के बाद उन्हें ग्राहक की परेशानी से कोई लेना-देना नहीं रहता.
Smriti mandhana appointed india womens cricket team full time white ball captain harmanpreet kaur bcciSmriti…
Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…
US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…
Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…
Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…