Live TV
Search
Home > टेक – ऑटो > Samsung सर्विस दे रहा है या मजाक कर रहा? खराब मॉनिटर लेकर परेशान घूमता रहा ग्राहक और कंपनी ने पीछे से कर दिया बड़ा खेल!

Samsung सर्विस दे रहा है या मजाक कर रहा? खराब मॉनिटर लेकर परेशान घूमता रहा ग्राहक और कंपनी ने पीछे से कर दिया बड़ा खेल!

Samsung Fake Complaint Closure: सोशल मीडिया पर X पोस्ट के जरिए एक यूजर ने सैमसंग के सर्विस सेंटर का एक ऐसा सच सामने लाया है, जिसे देखकर हर कोई दंग है. कंपनी पर भरोसा करके ग्राहक ने मॉनिटर ख़रीदा, जब मॉनिटर बंद पड़ गया तो सर्विस सेंटर ने ऐसी गंदी चाल चली, जिससे सैमसंग की सर्विस का सच सामने आ गया है. जानिए कैसे समाधान देने के नाम पर सैमसंग गंदा खेल खेला...

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-09-16 18:27:32

Mobile Ads 1x1

Samsung After-Sales Support: सैमसंग के घटिया आफ्टर-सेल्स सपोर्ट और लापरवाही का एक नया और गंभीर मामला सामने आया है. भारी-भरकम दाम में अपने प्रोडक्ट्स बेचने वाला यह ब्रांड किस तरह ग्राहकों की मुसीबत पर आँखें मूंद लेता है, इसकी बानगी सोशल मीडिया पर देखने को मिली है. एक यूज़र का काम काज ठप पड़ा हुआ है, लेकिन कंपनी के सपोर्ट सिस्टम ने ऐसी घटिया हरकत की कि कोई भी हैरान रह जाए. समाधान देने के बजाय कागजों पर फर्जीवाड़ा करके मामले को रफा-दफा करने का घिनौना खेल सामने आया है.

क्या है पूरा मामला? 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर Umashankar Jaiswal (@108Umashankar) नाम के ग्राहक ने सैमसंग इंडिया और राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (@jagograhakjago) को टैग करते हुए अपनी आपबीती साझा की.

पीड़ित यूज़र ने दर्द बयां करते हुए लिखा, ‘@SamsungIndia @Samsung मेरा मॉनिटर 14/09/26 से बंद पड़ा है. शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला. मेरा पूरा बिजनेस रुका हुआ है. आज के बाद मैं किसी को सैमसंग का प्रोडक्ट कैसे रिकमेंड करूंगा? कृपया मदद करें.’

बात यहीं खत्म नहीं हुई. जब ग्राहक ने अपने सर्विस रिक्वेस्ट का स्टेटस चेक किया, तो सैमसंग की सबसे बड़ी फर्जीवाड़ा सामने आया है.

बिना समाधान के क्लोज किया केस 

यूज़र ने अपने दूसरे पोस्ट में सर्विस ट्रैकिंग का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘बिना शिकायत हल किए ही केस को फेक तरीके से क्लोज कर दिया गया है. मेरी शिकायत को जल्द से जल्द सुलझाया जाए.’

स्क्रीनशॉट में साफ दिख रहा है कि सर्विस रिक्वेस्ट (202609151126334739) के स्टेटस पर लिख दिया गया, ‘Customer Issue Resolved through Technical Advice (TA)’. यानी बिना किसी इंजीनियर के घर पहुंचे या मॉनिटर ठीक किए, सिस्टम में झूठ दर्ज कर दिया गया कि ग्राहक की समस्या दूर हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: Samsung फोन का मदरबोर्ड हुआ खराब, सर्विस सेंटर पहुंचते ही कंपनी ने कही ऐसी बात कि उड़ गए यूजर के होश!

सैमसंग की इस हरकत पर खड़े होते बड़े सवाल

बिजनेस का नुकसान कौन भरेगा? मॉनिटर बंद होने से ग्राहक का पूरा काम रुका पड़ा है. क्या कंपनी इस नुकसान की भरपाई करेगी? शिकायत को बिना सुलझाए कागज़ों में ‘Resolved’ दिखा देना सीधे तौर पर ग्राहकों के साथ धोखा है ताकि कंपनी अपना सर्विस रिकॉर्ड अच्छा दिखा सके. अब ग्राहक को राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन तक का दरवाज़ा खटखटाने पर मजबूर होना पड़ रहा है. सैमसंग जैसे बड़े ब्रांड का यह रवैया साफ दिखाता है कि सामान बेचने के बाद उन्हें ग्राहक की परेशानी से कोई लेना-देना नहीं रहता.

ये भी पढ़ें:  Samsung S23 Display Issue: मेहनत की कमाई से खरीदा प्रीमियम फोन, लेकिन एक अपडेट ने तोड़ दिया यूज़र का दिल! सोशल मीडिया पर खुली कंपनी की पोल!

MORE NEWS