<

Samsung TV खरीदा या आफत? 1 साल तक चक्कर काटने के बाद फूटा यूजर का गुस्सा, खोल दी ब्रांड की पोल!

Samsung Product Complaints: सैमसंग टीवी और मोबाइल डिस्प्ले की खराबी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फूटा यूजर्स का गुस्सा. खराब सर्विस और घटिया क्वालिटी के बाद लोगों ने उठाये सवाल, जानें क्या है पूरा मामला.

अगर आप भी किसी बड़े ब्रांड के नाम पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं, तो जरा ठहरिए. Samsung को लेकर हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ब्रांड की ‘प्रीमियम सर्विस’ और क्वालिटी के दावों की पोल खोलकर रख दी है. एक तरफ कंपनियां नए-नए फीचर्स और बड़े-बड़े वादों के साथ अपने प्रोडक्ट्स बाजार में उतारती हैं, वहीं दूसरी तरफ जब कोई ग्राहक सालों पुराना भरोसा जताकर लाखों रुपये खर्च करता है, तो उसे बदले में सिर्फ बदइंतजामी और निराशा हाथ लगती है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वाकया तेजी से चर्चा में आ गया है, जहां एक यूजर ने सैमसंग की क्लास लगाते हुए अपनी भड़ास निकाली है. लेकिन आखिर ऐसा क्या हुआ कि सालों पुराना वफादार ग्राहक भी इस ब्रांड को बाय-बाय कहने पर मजबूर हो गया?

1 साल से परेशान, सुनवाई ज़ीरो

रविंदर सिंह रावल (Ravinder Singh Rawal) नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर सैमसंग इंडिया (@SamsungIndia) को टैग करते हुए अपना दर्द बयां किया है. यूजर का कहना है कि वे पिछले 1 साल से भी ज्यादा समय से अपने सैमसंग टीवी को लेकर बेहद परेशान हैं.

यूजर ने ब्रांड की घटिया सर्विस और प्रोडक्ट की क्वालिटी पर सवाल उठाते हुए लिखा, ‘भारी-भरकम दावों के बावजूद टीवी में लगातार खराबी आ रही है. शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कस्टमर केयर की तरफ से कोई सही जवाब देखने को नहीं मिला. 1 साल का वक्त बीत जाने के बाद भी कंपनी समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाल सकी.

‘अब किसी को सलाह नहीं दूंगा…’

यूजर ने अपनी पोस्ट में साफ लिखा कि वे सालों से सैमसंग ब्रांड पर भरोसा करते आए हैं. लेकिन इस कड़वे अनुभव के बाद उनका भरोसा पूरी तरह से टूट चुका है. यूजर ने आगे कहा कि अब वे किसी भी शख्स को इस ब्रांड के प्रोडक्ट्स खरीदने की सलाह बिल्कुल नहीं देंगे.

सोशल मीडिया पर आए दिन फूटता है ग्राहकों का गुस्सा

सैमसंग को लेकर ऐसे मामले किसी एक ग्राहक तक सीमित नहीं हैं. आए दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग कंपनी की सर्विस और प्रोडक्ट्स की क्वालिटी को लेकर अपनी भड़ास निकालते नजर आते हैं. हाल ही में सामने आए कुछ और ट्वीट्स इस बात की गवाही देते हैं:

नीलम महाजन सिंह नाम की एक यूजर ने एक्स (ट्विटर) पर सीधे सैमसंग के आला अधिकारियों और दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए कंपनी पर फर्जी, डिफेक्टिव और ‘डेड मदरबोर्ड’ वाले मोबाइल फोन बेचने के आरोप लगाए. उन्होंने तो सर्विस सेंटर के रवैये से तंग आकर क्रिमिनल कंप्लेंट तक दर्ज कराने की बात कह दी.

एक अन्य यूजर हिमांशु पुरोहित ने भी अपनी आपबीती साझा की. उनके Samsung Galaxy S21 FE फोन की डिस्प्ले पर अचानक से मशहूर ‘व्हाइट लाइन’ (White Line) उभर आई. कोई भी फिजिकल डैमेज न होने के बावजूद, सर्विस सेंटर ने 3 साल की फ्री रिप्लेसमेंट अवधि खत्म होने का हवाला देकर रिपेयरिंग के नाम पर करीब 11,000 की भारी-भरकम मांग रख दी.

Screenshot 20260903 154253

ब्रांड्स जिस तरह से विज्ञापन में बड़े-बड़े वादे करते हैं, अगर आफ्टर-सेल्स सर्विस में इस तरह का रवैया रहेगा तो ग्राहकों का भरोसा टूटना लाजमी है. फिलहाल इस मामले पर सैमसंग की तरफ से क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST