Sadhna Shivdasani: हिंदी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस साधना शिवदासानी ने बहुत कम उम्र में ही बॉलीवुड डेब्यू किया था. उन्होंने एक से एक बेहतरीन फिल्में दी हैं. एक समय था, जब लड़कियां उनकी हेयरस्टाइल की दीवानी हो गई थीं.
साधना शिवदासानी
Sadhna Shivdasani: हिंदी सिनेमा की दुनिया में बहुत सी ऐसी एक्ट्रेस रही हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती के साथ ही बेहतरीन एक्टिंग से अपनी अलग पहचान बनाई. ऐसी ही एक्ट्रेस में एक नाम साधना शिवदासानी का भी है. साधना का जन्म 2 सितंबर 1941 को कराची में हुआ था. उस समय भारत और पाकिस्तान का विभाजन नहीं हुआ था. हालांकि विभाजन के बाद उनका परिवार भारत आ गया था. यहीं से उनकी जिंदगी ने एक नया मोड़ लिया. बचपन से ही साधना का झुकाव फिल्मों की तरफ था. महज 16 साल की उम्र में उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा. हालांकि उनका शुरुआती रोल काफी छोटा था लेकिन यही अनुभव आगे चलकर उनके बॉलीवुड करियर की नींव बना.
साधना बचपन से ही फिल्मों में काम करना चाहती थीं. बेहद कम उम्र में ही उन्हें एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने का मौका मिला. 16 साल की उम्र में उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया. शुरुआती दौर में उन्हें छोटे रोल मिले. साधना ने इन मौकों को अपनी पहचान बनाने की सीढ़ी बनाया. धीरे-धीरे उनकी खूबसूरती और प्रतिभा पर फिल्म इंडस्ट्री की नजर पड़ने लगी.
साधना के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साल 1960 में आई फिल्म ‘लव इन शिमला’ रही. इस फिल्म में वह मुख्य भूमिका में नजर आईं और फिल्म की सफलता ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. दर्शकों को उनका मासूम अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस काफी पसंद आया. इसके बाद उनके पास फिल्मों की लाइन लगने लगी और वह हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गई थीं.
हालांकि साधना की लोकप्रियता की वजह सिर्फ उनकी फिल्में नहीं थीं. उनका हेयरस्टाइल भी खूब चर्चा में रहा. उन्होंने माथे पर आने वाली फ्रिंज वाला खास हेयरकट अपनाया था, जो आगे चलकर ‘साधना कट’ के नाम से मशहूर हो गया. उस दौर में लड़कियों के बीच इस हेयरस्टाइल का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला. उस दौर में बहुत सी लड़कियों ने साधना जैसा लुक अपनाया था. इस तरह वे एक्ट्रेस के साथ ही फैशन आइकन भी बन गई थीं.
इसके बाद साधना ने वो कौन थीमेरा साया, हम दोनों, वक्त, आरज़ू, मेरे महबूब और ‘इंतकाम’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया. खासकर ‘वो कौन थी?’ में उनका रहस्यमयी अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया.
Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…
Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…
Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…
Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम का ऐलान कर…
MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…