<

सैमसंग की घटिया सर्विस! डेढ़ महीने भटकाया, बुजुर्ग ग्राहक को किया परेशान; बिना समाधान के केस किया क्लोज

Samsung TV Issue: सैमसंग की खराब सर्विस का सच एकबार फिर सामने आया है. एक्स यूजर ने अपने पोस्ट में बताया कि कैसे टीवी खराब हुआ, तो सैमसंग ने रिपेयर के नाम पर डेढ़ महीने तक चक्कर कटवाए. हद तो तब हो गई जब बिना किसी हर्जाने के शिकायत ही बंद कर दी गई.

गैजेट्स और टीवी बेचने के नाम पर ग्राहकों से मोटी रकम वसूलने वाली कंपनी सैमसंग (Samsung) की आफ्टर-सेल्स सर्विस का घटिया और गैर-जिम्मेदाराना रवैया एक बार फिर बेनकाब हुआ है. दुनिया भर में प्रीमियम क्वालिटी और बेहतरीन कस्टमर सपोर्ट का ढोल पीटने वाली यह कंपनी भारत में अपने ग्राहकों को किस तरह मानसिक परेशानी में डालती है, इसका जीता-जागता उदाहरण ओडिशा के कटक से सामने आया है. अपने टीवी की मामूली रिपेयरिंग के लिए एक ग्राहक को पूरे डेढ़ महीने तक लगातार चक्कर कटवाए गए.

जानिए क्या है पूरा मामला?

कटक के रहने वाले अम्रेश प्रधान (@sgamresh) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर सैमसंग इंडिया (@SamsungIndia) की पोल खोलते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है. अम्रेश के मुताबिक, उनके घर में इस्तेमाल होने वाला सैमसंग का टीवी खराब हो गया था, जिसे ठीक कराने के लिए उन्होंने कंपनी से संपर्क किया. लेकिन रिपेयरिंग के नाम पर सैमसंग ने पूरे डेढ़ महीने का लंबा वक्त लगा दिया. इस दौरान उन्हें हर दूसरे दिन कंपनी और सर्विस सेंटर के चक्कर काटने पड़े और लगातार फॉलो-अप करना पड़ा.

अम्रेश ने बताया कि टीवी का इस्तेमाल घर के बुजुर्ग सदस्य करते थे, जो अपने नियमित समाचार और मनोरंजन कार्यक्रमों के लिए पूरी तरह टीवी पर निर्भर थे. डेढ़ महीने तक टीवी न होने के कारण बुजुर्गों को भारी मानसिक असुविधा का सामना करना पड़ा.

मुआवजा देने से भी किया इनकार

हद तो तब हो गई जब लंबी देरी के बाद शिकायत सुलझाने के नाम पर कंपनी ने कोई ठोस संतोषजनक कारण बताने के बजाय बेतुके बहानों के साथ शिकायत पोर्टल पर ग्रीवेंस (Grievance Number: 10196612) को बंद कर दिया. अम्रेश ने नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत में स्पष्ट रूप से लिखा कि डेढ़ महीने की देरी, लगातार हुई मानसिक परेशानी और बुजुर्गों को हुई असुविधा के लिए सैमसंग को उचित मुआवजा देना चाहिए. लेकिन कंपनी ने हर्जाना देने या अपनी गलती मानने के बजाय सिर्फ टीवी रिपेयर करके केस क्लोज कर दिया.

कंपनी ने दिया वही रटा-रटाया जवाब

सैमसंग के इस ढचरुल रवैये और कस्टमर सर्विस की असफलता से तंग आकर अम्रेश ने साफ कह दिया कि वे अब न तो खुद कभी सैमसंग का कोई प्रोडक्ट खरीदेंगे और न ही किसी अन्य व्यक्ति को इसे खरीदने की सलाह देंगे.

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद सैमसंग इंडिया ने हमेशा की तरह अपना पुराना कॉपी-पेस्ट जवाब चिपकाते हुए लिखा, ‘Hi, we’re truly sorry for your experience. Please share your contact details via DM we’ll look into it promptly.’

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Navratri Day 7: आज है नवरात्रि का सातवां दिन! मां कालरात्रि को ऐसे करें प्रसन्न, जानें पूजा के जरूरी नियम

Navratri Day 7 Puja Vidhi: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती…

Last Updated: October 17, 2026 07:29:50 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! दिल्ली से मुंबई तक जानें आज का भाव, टंकी फुल कराने से पहले देखें लिस्ट

Petrol Diesel Price Today 17 October 2026: आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों का असर आम लोगों…

Last Updated: October 17, 2026 07:06:12 IST

Jailer 2 Box Office Collection: दूसरे दिन धीमी पड़ी रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ , फिर भी वर्ल्डवाइड कमाई 200 करोड़ पार!

Jailer 2 Day 2 Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने दूसरे दिन…

Last Updated: October 17, 2026 06:25:51 IST

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में आज बारिश होगी या निकलेगी तेज धूप? जानिए मौसम का पूरा हाल!

Delhi Weather Today 17 October 2026: आज दिल्ली-NCR में बारिश से ज्यादा धूप और हल्के…

Last Updated: October 17, 2026 06:16:43 IST

Lal Krishna Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत, जानें- उनका हेल्थ अपडेट

Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…

Last Updated: October 17, 2026 00:52:30 IST

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST